कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है। इससे निपटने के लिए पूरे देश भर में लॉकडाउन लागू है। इसी के दौरान पश्चिम बंगाल में प्रवासियों की ट्रेनों की एंट्री को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) को पत्र लिख कर आरोप लगाया कि उनकी सरकार प्रवासियों की ट्रेनों को राज्य में आने से रोक रही है, जो कि एक तरह से अन्याय है।
गृहमंत्री शाह का CM ममता को पत्र, कहा- प्रवासी श्रमिकों के घर वापसी में करें सहयोग
इसके तुरंत बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने गृह मंत्री पर पलटवार किया। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) ने ममता सरकार प्रवासियों को लेकर आने वाली ट्रेनों को न आने देने का आरोप लगाने वाले पत्र को लेकर गृह मंत्री से कहा कि आप आरोप साबित करें या माफी मांगें।
अभिषेक ने कहा कि गृह मंत्री हफ्तों तक चुप्पी साधे रखने के बाद केवल झूठ से लोगों को गुमराह करने के लिए बोलते हैं। दरअसल, अपने पत्र में केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा था कि पश्चिम बंगाल सरकार प्रवासी मजदूरों को लेकर जाने वाली ट्रेनों को राज्य पहुंचने की अनुमति नहीं दे रही है जिससे श्रमिकों के लिए और दिक्कतें खड़ी हो सकती हैं।


Download Android App
Download iOS App



