गुजरात में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। राज्य में अब तक कोविड 19 से पीड़ितों की संख्या 7 हजार को पार कर चुकी है। इस बीच सूरत में लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों और पुलिस के बीच झड़प हुई। घर जाने की जिद पर अड़े प्रवासी मजदूरों ने जाम लगाकर प्रदर्शन किया।
मिली जानकारी के अनुसार सूरत जिले के मोरा गांव में घर जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे सैकड़ों प्रवासी मजदूरों की पुलिस से झड़प हो गई। इन मजदूरों ने मांग की कि इन्हें जल्द से जल्द इनके गृह राज्य भेजा जाए, क्योंकि लॉकडाउन के चलते इनके पास खाने के लिए पैसे नहीं है।एक अधिकारी ने बताया कि मजदूरों ने आज सुबह प्रदर्शन किया।

आज सुबह करीब 8 बजे करीब 1 हजार लोग सड़क पर इकट्ठा होकर घर भेजे जाने की मांग करने लगे। उचित बल का प्रयोग करके 55 से 60 लोगों को गिरफ्तार किया गया जबकि 50 से 60 लोगों को हिरासत में लिया गया।


Download Android App
Download iOS App



