केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल से दो दिन के लिए उत्तर-पूर्वी राज्य असम का दौरा करेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि, गृह मंत्री इस दौरान भारत-बांग्लादेश सीमा पर जाएंगे, नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी का उद्घाटन करेंगे और हिमंता बिस्व सरमा सरकार के एक साल पूरा होने पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। अधिकारियों ने बताया कि शाह अपने असम दौरे की शुरुआत मनकछार में सोमवार को बॉर्डर आउट पोस्ट (बीओपी) जाकर और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों से संवाद के साथ करेंगे।
अस्पताल और नेशनल फॉरेंसिक यूनिवर्सिटी का करेंगे उद्घाटन
अधिकारियों ने कहा कि इसके बाद गृह मंत्री सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के केंद्रीय भंडार और कार्यशाला का उद्घाटन करेंगे तथा तामुलपुर में खादी एवं ग्रामीण उद्योग उत्पादों की शुरुआत करेंगे। उन्होंने बताया कि सोमवार शाम को वह जनगणना कार्यालय और गुवाहाटी के नजदीक अमीनगांव में एसएसबी की इमारत का उद्घाटन करेंगे। शाह गुवाहाटी में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल और नेशनल फॉरेंसिक यूनिवर्सिटी का भी उद्घाटन करेंगे।

असम पुलिस की परेड में होंगे शामिल
इसके अलावा मंगलवार को गृह मंत्री असम पुलिस की परेड का निरीक्षण करेंगे और असम पुलिस मुख्यालय में अधिकारियों व जवानों के साथ दोपहर का भोजन करेंगे। उन्होंने कहा कि, दोपहर बाद शाह का गुवाहाटी में हिमंता बिस्व सरमा सरकार के एक साल पूरा होने पर आयोजित समारोह में शामिल होने का कार्यक्रम है। इसके बाद वह शहर में पुलिस आयुक्तालय भवन की आधारशिला रखेंगे।

Download Android App
Download iOS App