रमजान के महीने में जम्मू कश्मीर में एकतरफा संघर्ष विराम के केंद्र सरकार के फैसले पर सवाल खड़ा करते हुए सत्तारूढ़ बीजेपी के एक विधायक ने आज कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह का कश्मीर में ऑपरेशन रोकने का फैसला गलत है। बैरिया क्षेत्र के बीजेपी विधायक सुरेन्द्र सिंह ने आज संवाददाताओं से बातचीत में जम्मू-कश्मीर में एकतरफा संघर्ष विराम के बाद पाकिस्तान की ओर से हो रही गोलाबारी में भारतीय जवानों के शहीद होने के मद्देनजर केन्द्र की बीजेपी सरकार के फैसले पर विरोध जताया।
उन्होंने कहा कि गृहमंत्री राजनाथ सिंह का संघर्ष विराम का फैसला गलत है। गोली का जबाब बोली नहीं, बल्कि गोली ही होता है। सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह राजनैतिक जमींदार परिवार के वारिस हैं। राहुल को अध्यक्ष पद विरासत में मिला है, लेकिन वह इस जन्म में प्रधानमंत्री नही बन पायेंगे क्योंकि देश की जनता उन्हें विरासत नहीं सौंपेगी।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



