पश्चिम बंगाल में युवाओं के वास्ते रोजगार की मांग को लेकर शुक्रवार को राज्य सचिवालय की ओर मार्च कर रहे वाम मोर्चा के कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झड़प हो जाने से कई लोग घायल हो गये। सूत्रों के अनुसार, माकपा की छात्र एवं युवा शाखा के कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर पथराव किया। इसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया।

स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) और डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीवाईएफआई) के सदस्यों ने राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों की मांग करते हुए बृहस्पतिवार को सिंगूर से रैली निकाली थी।
इस रैली का शुक्रवार की दोपहर को राज्य सचिवालय पर समापन होना था। रैली सिंगूर में उस स्थान से निकाली गई थी जहां टाटा का नैनो कार संयंत्र लगना था लेकिन विरोध के चलते उसे यहां यह परियोजना रद्द करनी पड़ी थी।


Download Android App
Download iOS App



