रांची : राजधानी दिल्ली के बुराड़ी में एक ही परिवार के 11 सदस्यों की मौत को एक महीने भी नहीं हुए कि इसी तरह की एक घटना झारखंड में हुई है। झारखंड की राजधानी रांची में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। यहां कांके थाना इलाके के बोड़या में कोल्ड स्टोरेज के पास एक की परिवार के सात लोगों का शव रहस्यमय स्थिति में मिला है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी मच गई है। रांची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कांके थाना प्रभारी और पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और जांच की जा रही है। एफएसएल टीम को भी बुला लिया गया है और टीम मामले की पड़ताल में जुटी है। मिली जानकारी के मुताबिक परिवार एक किराये के मकान में रहता था और परिवार में सात लोग थे। पूरे परिवार का संदेहास्पद स्थिति में शव मिला है. फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश के लिए पहुंच चुकी है।
यह भी पढ़ें : परिवार के पांच सदस्यों की हत्या कर खुद भी छत से कूद कर की आत्महत्या
इस दिल दहला देने वाली घटना को लेकर इलाके में सनसनी मच गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पूरे परिवार का इस तरह से एक साथ शव मिलने का कारण समझ से परे है। लोगों का कहना है कि परिवार लोवर मीडिल क्लास का है और किसी से किसी तरह का कोई विवाद भी नहीं था। ऐसे में परिवार ने आत्महत्या की या उनकी हत्या की गई यह कह पाना फिलहाल मुश्किल । आपको बता दें कि इसी महीने झारखंड के ही हजारीबाग जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी। कर्ज में डूबे एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत से पूरा जिला सन्न रह गया था। जबकि महीने के शुरुआत में दिल्ली के बुराड़ी में एक ही परिवार के 11 सदस्यों के शव मिले थे।


Download Android App
Download iOS App



