‘पति पोर्न दिखाकर करता था हैवानियत!’ अहमदाबाद में महिला ने पुलिस के सामने खोले ससुराल के डरावने राज

Summary :

गुजरात के अहमदाबाद से घरेलू हिंसा का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने पति, सास और देवर पर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि शादी के कुछ ही दिनों बाद उसके साथ गलत व्यवहार शुरू हो गया था। लगातार हो रही यातना से परेशान होकर उसने महिला पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसका पति उसे जबरन पॉर्न वीडियो (Husband Forcibly Shows…

गुजरात के अहमदाबाद से घरेलू हिंसा का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने पति, सास और देवर पर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि शादी के कुछ ही दिनों बाद उसके साथ गलत व्यवहार शुरू हो गया था। लगातार हो रही यातना से परेशान होकर उसने महिला पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसका पति उसे जबरन पॉर्न वीडियो (Husband Forcibly Shows Dirty Videos to Wife) दिखाता था और उसी तरह संबंध बनाने के लिए दबाव डालता था। उसने आरोप लगाया कि उसकी इच्छा के खिलाफ कई बार जबरदस्ती संबंध बनाए गए। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी और उसे डराया-धमकाया जाता था। महिला का कहना है कि यह सब लंबे समय तक चलता रहा, जिससे वह मानसिक रूप से भी काफी परेशान हो गई।

Gujarat Marital Abuse Case: प्रेग्नेंसी के दौरान भी नहीं मिली राहत

(credit social media )
(credit social media )

पीड़िता ने बताया कि गर्भावस्था के समय भी उसे किसी तरह की राहत नहीं दी गई। उससे घर के भारी-भरकम काम कराए जाते थे। इतना ही नहीं, उसने आरोप लगाया कि पति ने गर्भपात कराने के लिए दबाव बनाया और पेट पर लात मारकर उसे नुकसान पहुंचाने की कोशिश भी की। महिला का कहना है कि अगर वह पति की बात नहीं मानती थी तो उसे तलाक देने और जान से मारने की धमकी दी जाती थी।

महिला के अनुसार उसकी शादी साल 2011 में हुई थी। शादी के बाद उसे पता चला कि उसके पति की पहले भी शादी हो चुकी थी और उसका एक बच्चा भी है। यह बात शादी से पहले उससे छिपाई गई थी। पीड़िता का आरोप है कि यह सच्चाई जानने के बाद भी उसे मजबूरी में उसी घर में रहना पड़ा और लगातार अपमान सहना पड़ा।

Domestic violence: दहेज को लेकर देते ताने

(credit social media )
(credit social media )

महिला ने बताया कि सास और देवर अक्सर दहेज को लेकर ताने देते थे। परिवार के लोग उसे पसंद नहीं करते थे और बार-बार कहते थे कि वह उनके बेटे के योग्य नहीं है। बेटी के जन्म के बाद भी घर का माहौल नहीं बदला। उसे सम्मान देने के बजाय मानसिक रूप से परेशान किया जाता रहा।

शिकायत में महिला ने यह भी कहा कि उसने एक रात अपने पति को विदेशी महिलाओं के साथ वीडियो कॉल पर बात करते हुए देखा था। जब उसने इसका विरोध किया तो पति ने उसे उन्हीं महिलाओं के वीडियो दिखाकर वैसा ही व्यवहार करने के लिए मजबूर किया। बाद में जब उसने यह बात अपनी सास को बताई तो उसका साथ देने के बजाय उसे ही घर से निकाल दिया गया।

Gujarat Marital News: शिकायत के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस

महिला कुछ समय तक अपने मायके में रही, लेकिन बाद में वापस ससुराल लौटने पर भी उसके साथ कथित रूप से वही व्यवहार जारी रहा। आखिरकार परेशान होकर उसने महिला पुलिस स्टेशन पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने पति, सास और देवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस सभी आरोपों की जांच कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें: सेकेंड हैंड कार की जांच के दौरान अचानक खुला Airbag, 25 वर्षीय कार डीलर की दर्दनाक मौत

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।