तेलंगाना कांग्रेस प्रमुख ए रेवंत रेड्डी को हैदराबाद पुलिस ने किया नजरबंद

Summary :

तेलंगाना कांग्रेस के अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी को हैदराबाद पुलिस ने हाउस अरेस्ट यानी उनके ही घर में उन्हें नजरंबद कर लिया है।

तेलंगाना कांग्रेस के अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। आज हैदराबाद पुलिस ने उन्हें हाउस अरेस्ट यानी उनके ही घर में उन्हें नजरंबद कर लिया है। रेवंत रेड्डी के कार्यालय की ओर से इस बात की पुष्टी की गई है। रेवंत रेड्डी के कार्यालय की ओर से कहा गया है कि उन्हें संसद सत्र के लिए दिल्ली जाना था लेकिन उनके घर के बाहर सुबह 3 बजे पुलिस तैनात कर दी गई और कहीं भी बाहर जाने से रोका जा रहा है।
वहीं पुलिस का कहना है कि ए रेवंत रेड्डी कोकापेटा जाने की योजना बना रहे थे, इसलिए उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया है। वहीं तेलंगाना के अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार यादव को भी सोमवार को हैदराबाद पुलिस ने नजरबंद किया है।
कांग्रेस पार्टी ने रेवंत रेड्डी को नजरबंद किए जाने को लेकर तेलंगाना सीएम चंद्रशेखर राव पर मनमानी करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि चंद्रशेखर राव पुलिस का दुरुपयोग कर रहे है। पार्टी ने रेड्डी को हिरासत में रखने को लेकर के चंद्रशेखर राव पर मनमानी का आरोप लगाया है। बता दें कि तेलंगाना में दामोदर राजनरसिम्हा, श्रीधर बाबू, भट्टी विक्रमार्का जैसे वरिष्ठ नेताओं को दरकिनार कर रेवंत रेड्डी को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। मल्काजगिरी से सांसद रेवंत इस पद को पाने के लिए तेलंगाना प्रभारी और तमिलनाडु से सांसद मणिकम टैगौर को 50 करोड़ रूपए दिए है। 

Desk Team