प्रियंका रेड्डी ने बहन से कहा बहुत डरी हुई हूं, इसके बाद इस हालत में मिला शव

Summary :

तेलंगाना से हाल ही में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां पर शादनगर कस्बे में अज्ञात लोगों ने एक पशुचिकित्सक लड़की की हत्या आग लगाकर कर दी है।

हम सभी अक्सर अपने आस-पास ऐसी घटनाएं सुनते हैं जिसमें दुष्कर्म जैसी गंदी वारदात को अंजाम दिया जाता है। मगर हाल ही में एक ऐसा ही दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जिसने हर किसी होश उड़ा दिए हैं। जी हां ये घटना तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद की है। यहां पर एक 27 साल की पशु चिकित्सक महिला के साथ रेप करके बाद में उसकी हत्या कर दी गई है। यही नहीं दो अज्ञात अदिमयों ने उसकी लाश को जला भी दिया है। वहीं  जला हुआ शव गुरुवार यानी कल पाया गया है। बता दें कि प्रियंका रेड्डी का झुलसा हुआ शव रंगा रेंड्डी जिले के शादनगर कस्बे के पास ही चतनपल्ली पुल पर मिला है। 
दरअसल हुआ कुछ यूं कि युवती रात को करीब 8 बजे अपने क्लिनिक से घर वापस लौट रही थी कि अचानक बीच रास्ते में उसकी स्कूटी खराब हो गई। इस बारे में उसने फोन करके अपनी बहन को बताया,जिसके बाद प्रियंका की बहन ने स्कूल को टोल प्लाजा पर छोडऩे के लिए कहा और बोला कैब करके घर आजा। वहीं युवती इस बारे में कुछ भी सोच समझ पाती की वहां पर 2 लोग प्रियंका की मदद करने के बहाने से आ गए।  ने अपनी बहन से यह भी कहा कि वो बहुत ज्यादा डरी हुई है।
इस पर बहन ने प्रियंका को टोल प्लाजा जाने और कैब से आने की सलाह दी थी। प्रियंका रेड्डी ने इसके बाद अपनी बहन से कहा कुछ लोग मदद के लिए आये हैं थोड़ी देर बाद कॉल करती हूं।
जब प्रियंका के घरवालों ने उसे बाद में संपर्क करने की कोशिश की तो उसका मोबाइल फोन बंद हो गया था। इसके बाद पुलिस ने बताया कि एक महिला की जली हुई लाश शादनगर के अंडरपास के पास मिली है। उसकी उम्र 20 से 25 के बीच है। इसके बाद प्रियंका के पिता श्रीधर रेड्डी ने अपनी बेटी के शव की पहचान की है। 
अब जांच के लिए पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए है साथ ही सुराग के लिए पास के टोल गेट के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रहे हैं। 
 
अब सोशल मीडिया पर एक हैशटैग RIPPriyankaReddy काफी तेजी से ट्रेंड कर रहा है। दरअसल यह पशु चिकित्सक प्रियंका रेड्डी को न्याय दिलाने की मुहिम शुरू होने से जुड़ा है। 
लोग ट्विटर पर मांग रहे न्याय…


Desk Team