बरखा दत्त के इस वीडियो पर फिर ट्रोल हुई रानू मंडल, यूजर्स बोले ‘अब करियर होने वाला है खत्म’

Summary :

सोशल मीडिया सेंसेशन रानू मंडल सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का गाना गाकर रातोंरात सुर्ख़ियों में आयी थी और एक वीडियो के वायरल होते ही रानू की जिंदगी बदल गयी। इन दिनों रानू फिर वायरल हो रही है पर सिंगिंग के लिए नहीं बल्कि वो सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर है।

सोशल मीडिया सेंसेशन रानू मंडल सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का गाना गाकर रातोंरात सुर्ख़ियों में आयी थी और एक वीडियो के वायरल होते ही रानू की जिंदगी बदल गयी। इन दिनों रानू फिर वायरल हो रही है पर सिंगिंग के लिए नहीं बल्कि वो सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर है। 
हाल ही में रानू मंडल कई बार सोशल मीडिया पर ट्रोल हो चुकी है और इस बार उनके एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे लेकर लोग उनका मजाक उड़ा रहे है।  इस वीडियो में रानू अपनी अंग्रेजी को लेकर ट्रॉल्लिंग का शिकार हुई है। 
इस वायरल वीडियो में रानू मंडल के साथ वरिष्ठ पत्रकार बरखा दत्त भी नजर आ रही है। ये वीडियो क्लिप रानू मंडल के इंटरव्यू का है जो करीब एक महीने पहले बरखा दत्त ने लिया था। इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स कह रहे है कि रानू का करियर खत्म हो चुका है। 
एक वीडियो में बरखा दत्त रानू से कहती है कि कोई गाना सुना दीजिये। , ‘ गाना सुना देती हूं जो हिमेश जी के साथ गाया था।  बरखा दत्त कहती है ठीक है और रानू की तरफ माइक बढ़ा देती है।  रानू माइक लेकर सोच में पड़ जाती है और फिर अचानक कहती है  , ‘ ओह माय गॉड आई फोगट इट ‘ यानी वो कहना चाहती थी कि वो भूल गयी। 

इस वीडियो को देखकर रानू का खूब मजाक उड़ाया जा रहा है साथ ही पत्रकार बरखा दत्त भी ट्रोलर्स के निशाने पर आ गयी है कुछ यूजर्स का कहना है कि रानू ऐसे बात कर रही है जैसे उन्होंने ना जाने कितने सारे गाने गाये हो। वहीं कुछ यूजर्स ने कमेंट किया कि रानू अब अपना मजाक उड़वाने को लेकर ज्यादा सुर्खियां लूटती है। 
अब देखिये ट्रोलर्स का रिएक्शन इस वीडियो पर :

1.


2.


3.


4.


5.


6.


7.


8.


9.

बता दें हाल ही में रानू मंडल अपने मेकअप को लेकर खूब ट्रोल हुई थी और उनपर कई सारे मीम्स भी बने थे जो खूब वायरल हुए थे। इससे पहले रानू मंडल एक फैन को डांटे पर भी खूब ट्रोल हुई थी। 

Ujjwal Jain