भले ही बॉलीवुड से दूर हो पर अपने अलग प्रोफेशन में खूब नांम और दाम कमा रही है ये 6 स्टार पत्नियां

Summary :

भले ही ये स्टार वाइफ्स कैमरे के आगे ज्यादा ना आती हो पर अपने प्रोफेशन में खूब नाम कमा रही है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही स्टार पत्नियों से मिलवा रहे है जो फ़िल्मी दुनिया से बाहर कामयाबी की नयी मिसाल बना रही है।

एक तरफ जहां बॉलीवुड के नामचीन अभिनेता अपनी अदाकारी के लिए दुनियाभर में जाने जाते है वहीं इन सितारों की पत्नियां भी लाइमलाइट अपने नाम करने में पीछे नहीं है। भले ही ये स्टार वाइफ्स कैमरे के आगे ज्यादा ना आती हो पर अपने प्रोफेशन में खूब नाम कमा रही है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही स्टार पत्नियों से मिलवा रहे है जो फ़िल्मी दुनिया से बाहर कामयाबी की नयी मिसाल बना रही है। 
1.गौरी खान:

  बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख़ खान की पत्नी गौरी खान इंटीरियर डिजाइनिंग के क्षेत्र में जाना माना है और इन्होने अपने खुद के बंगले मन्नत को जिस खूबसूरती से डिज़ाइन किया है वो काबिलेतारीफ है। मन्नत के अलावा इन्होने कई स्टार – सेलिब्रिटीज के लिए काम किया है।  रणबीर कपूर के घर , आलिया भट्ट की वैनिटी वैन से लेकर करण जौहर के बच्चे यश और जूही की नर्सरी इन्होने ही डिज़ाइन की है। 
2.मीरा राजपूत :

 शाहिद कपूर की ग्लैमरस और खूबसूरत पत्नी मीरा जल्द एक वेजीटेरियन रेस्टॉरेंट खोलने की योजना बना रही है। ये रेस्टॉरेंट जुहू बांद्रा इलाके में खोने की योजना है और कुकिंग की बेहद शौक़ीन मीरा राजपूत अपने इस नए वेंचर के लिए बेहद उत्साहित है। 
3.ट्विंकल खन्ना : 

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना शादी से पहले एक्ट्रेस रह चुकी है और अब वो एक लेखक बनकर उभर रही है। ट्विंकल खन्ना जल्द अपनी तीसरी किताब Pyjamas Are Forgiving लांच करने जा रही है। उनकी पहली किताब मिसेज़ फनी बोन्स साल 2015 की बेस्ट सेलर रही थी। 
4.मान्यता दत्त : 

संजय दत्त की पत्नी मान्यता एक शानदार हाउसवाइफ होने के साथ साथ एक टैलेंटेड बिज़नेस वीमेन भी है।  दत्त प्रोडक्शन हाउस को संभालने के साथ साथ मान्यता इंटीरियर डिजाइनिंग के क्षेत्र में भी शानदार काम कर रही है। 
5.सीमा खान :

सोहैल खान की पत्नी सीमा खान भले ही ज्यादा लाइमलाइट में ना रहती हो पर वो एक शानदार डिज़ाइनर है। सीमा खान के पास खुद की डिज़ाइन शानदार साड़ी और फेस्टिव लहंगों का शानदार कलेक्शन है और अपने ब्रांड लेबल के साथ उनका शानदार फैशन स्टोर भी है। 
6.महीप कपूर : 

संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर जानी मानी ज्वेलरी डिज़ाइनर है। पोल्की से लेकर डायमंड सेट तक का इनके पास शानदार कलेक्शन है। कई बोल्ल्य्वूद स्टार और सेलिब्रिटीज इनकी क्लाइंट्स है। 

Ujjwal Jain