केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने शनिवार को कहा कि अगर शिवसेना के वरिष्ठ नेता एकनाथ शिंदे उनसे संपर्क करते हैं तो वह उन्हें भाजपा में शामिल कर लेंगे। राणे केंद सरकार के नए मंत्रियों के लिए भाजपा द्वारा आयोजित जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान मुंबई के निकट वसई में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
उन्होंने कहा, ‘‘महाराष्ट्र के मंत्री एकनाथ शिंदे शिवसेना से तंग आ चुके हैं क्योंकि उन्हें किसी भी फाइल पर हस्ताक्षर करने से पहले ‘मातोश्री’ (मुख्यमंत्री व शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे का निवास) से पूछना पड़ता है।
अगर वह मुझसे संपर्क करते हैं, तो मैं निश्चित रूप से उन्हें भाजपा में शामिल कर लूंगा।” खुद शिवसेना में रहे राणे ने दावा किया, ‘‘शिंदे वहां ऊब चुके हैं और उनके पास कोई काम नहीं है। वह वहां मुश्किल में हैं।”


Download Android App
Download iOS App



