मुंबई में चलते ऑटो में युवक ने लिव इन पार्टनर की गला रेतकर की हत्या, आरोपी ने खुद को भी मारा चाकू

Summary :

बीते कुछ समय से लिव इन पार्टनर की मर्डर की खबरे तेजी से बढ रही है। बीते साल में लिव इन पार्टनर श्रद्दा वालकर के मर्डर का मामला सामने आया था जिसने सबको हैरान कर दिया था। श्रद्दा के लिव इन पार्टनर आफताब ने कई टुकड़े कर दिए थे। अब इसी तरह का एक मामला मुंबई से सामने आया है।

बीते कुछ समय से लिव इन पार्टनर की मर्डर की खबरे तेजी से बढ रही  है। बीते साल में लिव इन पार्टनर श्रद्दा वालकर के मर्डर का मामला सामने आया था जिसने सबको हैरान कर दिया था। श्रद्दा के लिव इन पार्टनर आफताब ने कई टुकड़े कर दिए थे। अब इसी तरह का एक मामला मुंबई से सामने आया है।
आशिक ने चलते ऑटो में गर्लफ्रेंड की हत्या की

 जहां एक सिरफिरे आशिक ने चलते ऑटो में गला रेतकर अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी। इसके बाद उसी धारदार हथियार से उसने खुद पर भी हमला किया। यह घटना मुंबई के साकीनाक इलाके की बताई जा रही है। बताया जै रहा है कि दोनों लिव इन रिलेशनशिप में थे और दोनों के बीच झगड़ा चल रहा था।

लिव इन रिलेशनशिप का है मामला
बता दें दीपक बोरसे नाम का आरोपी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहता था। दत्त नगर के खैरानी रोड पर चलती ऑटो में दीपक ने अचानक अपनी गर्लफ्रेंड पर हमला कर दिया। उसने धारदार हथियार से उसका पहले  गला रेता, जिसके बाद लड़की ने ऑटो से उतरने की भी कोशिश की लेकिन वो ऑटो से गिर गई।
आशिक ने खुद को भी मारा चाकू
इसके बाद आरोपी ने खुद को भी मारने की कोशिश की। उसने उसी हथियार से अपने गले पर भी हमला किया और खुद की जान लेने की कोशिश की। वहीं जब इस मामले की  सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस दोनों को आनन-फानन में अस्पताल लेकर गई।  जहां डॉक्टरों ने लड़की को मृत घोषित कर दिया। और  आरोपी का इलाज चल रहा है।

महिला पहले से थी शादीशुदा
जानकारी  के मुताबिक शुरुआती जांच में पता लगा है कि महिला पहले से शादीशुदा थी। वो  अपने पति और 2 बच्चों को छोड़कर आरोपी के साथ रहने लगी थी। दोनों के बीच कई दिनों से झगड़ा चल रहा था। जिसके बाद वो अपने घर लौट गई थी। आरोपी ने उसे वापस चलने के लिए बहुत मनाया लेकिन वो नहीं मानी।
ऑटो रिक्शा में दोनों के बीच हुआ झगड़ा
 इसके बाद ऑटो रिक्शा में दोनों के बीच झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि आरोपी ने उस पर हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Desk Team