इंदौर में घातक बीमारी से मरने वालों की संख्या 48 हुई, संक्रमितों का आकंड़ा 890 तक पहुंचा

Summary :

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या के साथ ही मौत का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। वहीं इंदौर में घातक बीमारी के 9 नए मामलों के साथ यहां संक्रमितों का आकंड़ा 890 तक पहुंच गया है।

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या के साथ ही मौत का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। वहीं इंदौर में घातक बीमारी के 9 नए मामलों के साथ यहां संक्रमितों का आकंड़ा 890 तक पहुंच गया है। कल देर रात एक महिला की मौत की पुष्टि किए जाने के बाद यहा  वालों की संख्या 48 हो गयी है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) की ओर से जारी संक्षिप्त हेल्थ बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार रात तक संक्रमितों की संख्या 892 थी। कल देर रात जारी संक्षिप्त हेल्थ बुलेटिन में शुक्रवार के 892 संक्रमितों के आंकड़ में सीएमएचओ कार्यालय से हुयी भूल सुधार करते हुये शुक्रवार तक कुल संक्रमितों का आंकड़ 881 करार दिया गया।

देश में कोविड-19 के 15712 पॉजिटिव मामलों की पुष्टि, अब तक 507 लोगों की मौत

इस प्रकार आए नए 9 मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या 890 तक जा पहुंची है। इसी क्रम में एक 70 वर्षीय महिला की मौत हो जाने की भी पुष्टि रात्रि में की गयी है। इस प्रकार यहा वायरस से मरने वालों की संख्या 48 तक जा पहुंची है। सीएमएचओ के अनुसार अब तक 3928 की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है, जिनमें से कुल 890 संक्रमितों की पुष्टि अब तक हो पायी है। जबकि स्वस्थ होकर डिस्चार्ज होने वाले मरीजों की कुल संख्या अब तक 71 बतायी गयी है। जबकि संस्थागत क्वारेंटाइन में चिकित्सीय निगरानी में रखे गए कुल 382 संदेहियों को स्वस्थ होने पर घर जाने दिया गया है।

Desk Team