पूरी भाजपा एक गुंडे को बचाने में लगी है और उधर ख़ालिस्तानी झंडे लगाकर चले गए.
जो सरकार विधान सभा ना बचा पाए, वो जनता को कैसे बचाएगी। ये हिमाचल की आबरू का मामला है, देश की सुरक्षा का मामला है। भाजपा सरकार पूरी तरह फेल हो गयी।
— Manish Sisodia (@msisodia) May 8, 2022
देश मेरी चेतावनी को याद रखे : कुमार विश्वास
‘आप’ नेता मनीष सिसोदिया के अलावा कवि कुमार विश्वास ने भी इस मामले में ट्वीट कर बयान दिया है कि, देश मेरी चेतावनी को याद रखे। पंजाब के वक़्त कहा था, उसकी अब इस दूसरे प्रदेश पर नज़र है। मैंने पहले भी चेताया था, फिर कह रहा हूँ। गौरतलब है कि, हिमाचल विधानसभा के मुख्य गेट पर खालिस्तान के झंडे लगे हुए थे और दिवार पर भी खालिस्तान लिखा हुआ था। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है। इसे लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने पहले ही अलर्ट जारी किया था।


Download Android App
Download iOS App




