लोकसभा चुनाव 2019 में मध्यप्रदेश में 3,40,984 मतदाताओं ने नोटा (सभी उम्मीदवारों को खारिज करने के विकल्प) का बटन दबाया। मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की वेवसाइट पर जारी चुनाव परिणाम के मुताबिक मध्यप्रदेश में 3,40,984 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना था, जो कुल मतदान का 0.92 प्रतिशत है।
2014 में हुए लोकसभा चुनाव में मध्यप्रदेश में 3,91,837 मतदाताओं ने नोटा का उपयोग किया था, जो कुल मतदाताओं को 1.32 प्रतिशत था। इस प्रकार इस साल अप्रैल-मई में हुए लोकसभा चुनाव में मध्यप्रदेश में वर्ष 2014 के मुकाबले 0.40 प्रतिशत कम लोगों ने नोटा को वोट दिया। मध्यप्रदेश में नोटा चौथे नंबर पर रहा।
इससे अधिक प्रतिशत मत केवल तीन दलों भाजपा (58 प्रतिशत), कांग्रेस (34.50 प्रतिशत) एवं बसपा (2.38 प्रतिशत) को मिले। समाजवादी पार्टी एवं अन्य छोटे-छोटे दलों को नोटा से भी कम वोट प्रतिशत हासिल हुए। समाजवादी पार्टी को प्रदेश में कुल 82,662 मत मिले यानी 0.22 प्रतिशत, जो नोटा से 0.70 प्रतिशत कम है।


Download Android App
Download iOS App



