देहरादून : राजधानी देहरादून समेत पूरे राज्य में भयंकर मूसलाधार बारिश चल रही है। पूरी राजधानी और आसपास के इलाकों में पानी भर गया है। चमोली जिले में अतिवृष्टि से रविवार सुबह करीब 5 बजे को सुनाली गांव (पटवारी क्षेत्र, तहसील कर्णप्रयाग) मे भूस्खलन से सोनला-सुनाली मोटर मार्ग अवरुद्ध हो गया है।
भूस्खलन की घटना से श्रीमती बीना देवी पत्नी स्व. श्री कमला लाल उम्र 50, निवासी-सुनाली का 02-02 कमरों का मकान व गौशाला पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गयी है। इस घटना से श्रीमती बीना देवी उपरोक्त व श्रीमती उषा देवी पत्नी दिनेश लाल निवासी-सुनाली को मामूली चोटें आईं हैं, दोनों घायलों को उपचार स्वास्थ्य केंद्र कर्णप्रयाग भेज दिया गया है। गौशाला के क्षतिग्रस्त होने से 03 गायों की मृत्यु हो गई है। मौके पर पुलिस बल पहुंच चुका है आवश्यक कार्यवाही जारी है।
बारिश के कहर से ठहरा जनजीवन
2 बच्चों पर हल्की चोट लगने की भी सूचना है इसके अलावा चमोली के ही पोखरी ब्लॉक के उत्तरों गांव के डिडौली तोक में देर रात बारिस से भरी नुकसान। मलबे में दबे आधे दर्जन मवेशी। प्रशासन मौके के लिए रवाना। जबकि नन्दप्रयाग में बद्रीनाथ हाइवे पर बोल्डर गिरने से मार्ग बाधित हो गया है। लोग वाहन छोड़कर पैदल आवाजाही कर गंतव्य को जा रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



