आयकर अधिकारियों ने कथित कर चोरी को लेकर कुछ प्रसिद्ध होटल चेन के कार्यालयों पर छापेमारी की। आयकर के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘चेन्नई के कुछ स्थानों पर छापेमारी सुबह आठ बजे शुरू हुई और देर शाम तक जारी रही। छापेमारी के समाप्त होने के बाद ही कर चोरी की मात्रा निर्धारित की जा सकती है।’ कुछ स्थानों पर आयकर अधिकारी देर शाम तक रिकॉर्ड खंगालते रहे।
लगभग 30 जगहों पर टीमों ने सुबह से ही छापेमारी शुरू की। सर्वना भवन, हॉट ब्रेड, अंजप्पर और ग्रेंड स्वीट्स सहित कई प्रसिद्ध होटल चैन पर छापेमारी की गई। आयकर सूत्रों ने कहा, ‘इन होटलों के कार्यालयों पर ही नहीं इनके मालिकों के घरों पर भी छापे मारे गए।’ जांच का मकसद यह पता लगाना था कि कहीं इन होटलों ने अपनी कमाई दबा तो नहीं रखी है।


Download Android App
Download iOS App



