आयकर और आबकारी विभाग के अधिकारियों ने रानीबेन्नूर विधानसभा सीट उपचुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार के.बी.कोलीवाड़ के घर पर संयुक्त रूप से छापे मारे हैं। इस कार्रवाई पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया है। अधिकारियों ने बताया कि नकदी और शराब की जमाखोरी को लेकर मिली शिकायत के बाद विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष के घर पर मंगलवार रात में छापेमारी की गई।
कांग्रेस ने चिदंबरम को जमानत देने के SC के फैसले का किया स्वागत, कहा- आखिरकार सच की जीत हुई
हावेरी आयकर प्रमुख नागाश्यान ने बताया, ‘‘उन्हें शराब और 10 करोड़ रुपये की जमाखोरी की शिकायत मिलने के बाद हमने छापेमारी की। हमें कुछ नहीं मिला।’’ ये कार्रवाई कर्नाटक में 15 विधानसभा सीटों पर आगामी उपचुनाव के बीच हुई है। यहां उपचुनाव कांग्रेस और जद(एस) के विधायकों को अयोग्य करार देने के बाद हो रहे हैं जिसके चलते कर्नाटक में गठबंधन की सरकार गिर गई थी और मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी थी।
इस छापेमारी पर प्रतिक्रिया देते हुए कोलीवाड़ ने कहा, ‘‘ अधिकारी हमारे घर आए थे लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला और खाली हाथ लौट गए।’’ उन्होंने कहा कि भाजपा जबसे सत्ता में आई है, प्रतिशोध की राजनीति कर रही है और पी.चिदंबरम और डी.के शिवकुमार जैसे कांग्रेस के कई नेताओं के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई की गई है। इस छापेमारी पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जाहिर करते हुए अधिकारियों के वाहन के सामने प्रदर्शन किया।


Download Android App
Download iOS App



