निर्दलीय विधायक प्रदीप जायसवाल बोले- जब तक कमलनाथ हैं तब तक मैं उनका समर्थन करता रहूंगा

Summary :

निर्दलीय विधायक प्रदीप जायसवाल ने कहा मैंने कहा था कि जब तक कमलनाथ सरकार हैं। मैं उनका समर्थन करता रहूंगा।

मध्य प्रदेश में सरकार पर छाए संकट के बाद शुक्रवार दोपहर को कमलनाथ ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का ऐलान करने के बाद निर्दलीय विधायक प्रदीप जायसवाल ने कहा मैंने कहा था कि जब तक कमलनाथ सरकार हैं। मैं उनका समर्थन करता रहूंगा। 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राज्यपाल लालजी टंडन को सौंपा अपना इस्तीफा

लेकिन मेरी प्राथमिकता मेरे निर्वाचन क्षेत्र के लोगों, उनके विकास और श्रमिकों का सम्मान है। मुझे लगता है कि अब नेतृत्व की अनुपस्थिति में यह संभव नहीं है।  उन्होंने कहा अब मेरे पास अपने लोगों के विकास के लिए जो नई सरकार बनेगी, उसका समर्थन करने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है। मैंने उनसे बात की है। 

Desk Team