केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को कहा कि ‘अच्छे’ नेतृत्व और उचित नीतियों के साथ एक मजबूत आर्थिक ताकत बन सकता है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि वह ‘राजनीतिक अर्थों में यह बात नहीं कह रहे हैं।’
गडकरी ने कहा कि सुशासन और विकास लगातार चलने वाली प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने 1,400 से अधिक पुराने कानूनों को खत्म कर दिया।
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने आईआईटी-बंबई की उद्यमी शाखा द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, “मेरा मानन है कि उचित नीतियों के साथ देश को हम मजबूत आर्थिक शक्ति के रूप में बदल सकते हैं। अब राजकाज के गड़बड़ तरीको को छोड़ कर उचित नीतियों को लागू करने का समय है। मैं राजनीतिक रूप से यह बात नहीं कर रहा हूं लेकिन लोकतंत्र और देश के हित में हमें अच्छे नेतृत्व की जरूरत है।”
अवैध खनन मामले में अखिलेश यादव से CBI कर सकती है पूछताछ
गडकरी ने कहा, “मेरा मानना है कि नवाचार और प्रौद्योगिकी के साथ हमारा भविष्य उज्ज्वल है। हमारे पास विश्व की सबसे प्रमुख आर्थिक शक्ति बनने की संभावना है।”
ज्यूपिटर कैपिटल के संस्थापक राजीव चंद्रशेखर के साथ बातचीत में मंत्री ने कहा कि प्रौद्योगिकी और संसाधनों से पहले निर्णय लेना, पारदर्शिता, टीम के रूप में काम करना, उचित दृष्टि रखना और समाज के लिए प्रतिबद्धता सबसे आवश्यक है।
मंत्री ने कहा कि सरकार में कई तरह के सुधार आवश्यक हैं और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम अब तक 1,400 से अधिक पुराने कानूनों को खत्म कर चुके हैं।
गडकरी ने कहा, “लगातार अच्छा शासन और विकास चलते रहता है और यह कभी खत्म नहीं होता। आप जितना करते हैं, उतना ही और करने की जरूरत होती है।”
मंत्री ने कहा कि देश को ऐसी अर्थव्यवस्था चाहिए, जो रोजगार की संभावनाओं को बढ़ावा देता हो।
उन्होंने कहा, “कृषि और ग्रामीण क्षेत्रों में बहुत अधिक संभावनाएं हैं। कृषि का विविधीकरण किया जाना चाहिए और उसे ऊर्जा एवं विद्युत की तरह मोड़ना चाहिए। इससे कृषि उत्पादों का मूल्य बढ़ जाएगा और किसानों को फायदा होगा।”


Download Android App
Download iOS App



