रैपर Divine ने गली बॉय में रणवीर सिंह के जानदार रैप ‘असली हिप हॉप’ का खोला राज़

Summary :

रैपर Divine ने फिल्म गली बॉय के बारे में अपन अनुभव को मीडिया के सामने शेयर किया। साथ ही इन्होने बताया की उन्हें रणवीर सिंह के साथ काम करके कैसा लगा।

फिल्म सिम्बा से बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने अभिनेता रणवीर सिंह बॉलीवुड के कामयाब अभिनेताओं में शुमार है और इनमे हर तरह के किरदार निभाने की क्षमता है। बीते साल लगातार दो ब्लॉकबस्टर देकर रणवीर सबसे कमाऊ अभिनेता भी बन गए है।

रणवीर सिंह

बाजीराव , अल्लाउद्दीन खिलजी और फिर सिम्बा में दबंग पुलिस अफसर जैसी अलग अलग भूमिकाओं में इन्होने खुद को दमदार तरीके से स्थापित किया है। अब अपनी अगली फिल्म में रणवीर एक रैपर का किरदार निभाते नजर आएंगे।

रणवीर सिंह

जी हाँ हम बात कर रहे है रणवीर की आने वाली फिल्म गली बॉय की जिसमे रणवीर सिंह एक स्ट्रगलर रैपर की भूमिका में नजर आयेंगे। इस फिल्म में उनके साथ मुख्य भूमिका में नजर आएगी अभिनेत्री आलिया भट्ट। बीते दिन इस फिल्म का ट्रेलर भी लांच किया गया।

रणवीर सिंह

ये फिल्म थोड़ी बहुत रैपर Divine की जिंदगी पर प्रेरित है और हाल ही में रैपर Divine ने इस फिल्म के बारे में अपन अनुभव को मीडिया के सामने शेयर किया। साथ ही इन्होने बताया की उन्हें रणवीर के साथ काम करके कैसा लगा।

रणवीर सिंह

रैपर Divine के मुताबिक़ रणवीर के साथ काम करना उनके लिए किसी सपने से कम नहीं था और उन्ही पूरी फिल्म के दौरान कभी ऐसा नहीं लगा की उन्हें रणवीर को कुछ सिखाने की जरुरत है। रणवीर बेहद शानदार अभिनेता है। फिल्म में उनकी शानदार परफॉरमेंस के लिए वो जरा भी क्रेडिट नहीं लेना चाहते।

rapper divine

रैपर Divine ने कहा , रणवीर द्वारा अभी तक निभाए गए किरदारों से ये किरदार बिलकुल अलग है लेकिन उन्हें कभी नहीं लगा की रणवीर को किसी ट्रेनिंग की जरुरत है और रणवीर बिंदास अपने किरदार को निभाते चले गए।

rapper divine

रैपर Divine ने साथ में ये भी खा की रैप करना इतना आसान काम नहीं है और इसमें बहुत फ़ास्ट डिलीवरी चाहिए पर रणवीर इस किरदार में बेहद असली लगे और साथ ही वो बेहद उत्साहजनक माहौल बनाये रखते है।

देखिये रणवीर सिंह का शानदार रैप सांग फिल्म गली बॉय से 

ऐसे टीवी अभिनेता जो अपनी पत्नी और गर्लफ्रेंड के ऑनस्क्रीन देवर – जेठ बन चुके है

Desk Team