भारत के जाने-माने हीरा उद्योगपतियों में से एक महेश सवानी आज दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की उपस्थिति में विधिवत आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात के इस बड़े उद्योगपति के उनके धुर विरोधी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पार्टी आप में शामिल होने के कई निहितार्थ भी निकले जा रहे हैं, मनीष सिसोदिया ने उन्हें आप में शामिल करने की औपचारिकता पूरी की।
गुजरात के रजनीतिक रूप से दबंग पाटीदार समुदाय से संबंध रखने वाले 51 वर्षीय सवानी वर्षों से गरीब लड़कियों के सामूहिक विवाह का भव्य आयोजन करते रहे हैं और इसके चलते सुर्खियों में बने रहे हैं। वह रियल्टी कारोबार से भी जुड़ें हैं। उन्होंने कहा कि वह समाज सेवा के विस्तार की नीयत से राजनीति में आए हैं। वह केवल सूरत ही नहीं बल्कि पूरे गुजरात के लिए काम करना चाहते हैं।
बता दें कि सौराष्ट्र के मूल वतनी सवानी के कारोबार का मुख्य केंद्र सूरत है। उनका पीपी सवानी समूह स्कूल भी संचालित करता है। अगले साल गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव में आप ने सभी 182 सीटों पर प्रत्याशी खड़े करने की घोषणा कर रखी है। इस साल की शुरुआत में हुए स्थानीय चुनावों में भाजपा का गढ़ माने जाने वाले सूरत महानगर में आप ने अप्रत्याशित प्रदर्शन करते हुए दो दर्जन से अधिक मनपा सीटों पर कब्जा जमाया था। जिस पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यहां रोड शो किया था और फिर गुजरात दौरा किया था।


Download Android App
Download iOS App



