भारतीय वायु सेना एक ‘आउटरीच’ कार्यक्रम के तहत 12 से 14 जनवरी तक मुंबई (Mumbai) में हवाई प्रदर्शन का आयोजन करेगी। जिसका उद्देश्य जागरुकता पैदा करना और भारतीय वायुसेना तथा स्थानीय समुदाय के बीच संबंध बढ़ाना है। एक रक्षा अधिकारी ने यह जानकारी दी।
- Indian Air Force मुंबई में करेगी हवाई प्रदर्शन का आयोजन
- भारतीय वायुसेना तथा स्थानीय समुदाय के बीच संबंध बढ़ाना
मरीन ड्राइव पर एक हवाई प्रदर्शन का आयोजन करेगी
आपको बता दें भारतीय वायुसेना कर्मियों और विमानों का प्रदर्शन और उनकी हवाई कलाबाजियां वायुसेना के कौशल, क्षमताओं और पेशेवर रुख को प्रदर्शित करेंगे।मंगलवार को एक रक्षा विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘भारतीय वायुसेना महाराष्ट्र सरकार के सहयोग से एक ‘आउटरीच’ कार्यक्रम के तहत मुंबई में 12 से 14 जनवरी तक दोपहर 12 बजे से एक बजे के बीच मरीन ड्राइव पर एक हवाई प्रदर्शन का आयोजन करेगी।’’
सी-130 विमान द्वारा पैराशूट प्रदर्शन आदि शामिल
बता दें इस कार्यक्रम में ‘सूर्यकिरण एरोबेटिक डिस्प्ले टीम’ (एसकेएटी) और ‘सारंग’ हेलीकॉप्टर प्रदर्शन टीम के हवाई करतब शामिल होंगे।इस कार्यक्रम में हवाई गतिविधियों की एक विविध श्रृंखला भी देखने को मिलेगी जिसमें एसयू-30 एमकेआई द्वारा फ्लाईपास्ट और कम ऊंचाई वाले ‘एरोबेटिक’ प्रदर्शन, ‘आकाशगंगा’ टीम और सी-130 विमान द्वारा पैराशूट प्रदर्शन आदि शामिल हैं।


Download Android App
Download iOS App





