भारतीय तैराकी महासंघ ने एक नाबालिग लड़की के बलात्कार के आरोपों का सामना कर रहे गोवा के बर्खास्त तैराकी कोच सुरजीत गांगुली पर खेल से जुड़ी हर गतिविधि के लिये प्रतिबंध लगा दिया। गोवा तैराकी संघ के कोच गांगुली पर 15 वर्ष की लड़की के यौन उत्पीड़़न का आरोप है जो उनसे तैराकी सीख रही थी।
एसएफआई ने एक बयान में कहा ,‘‘एसएफआई गोवा ईकाई की रिपोर्ट और सोशल मीडिया पर उपलब्ध सबूतों के आधार पर एसएफआई इस जघन्य बर्ताव की निंदा करता है। हमने इस कोच को कोचिंग के किसी भी स्वरूप या खेल से जुड़ी अन्य गतिविधियों के लिये प्रतिबंधित कर दिया है। इस आशस का सर्कुलर सभी 29 प्रदेश ईकाइयों को जारी कर दिया है।’’

गांगुली के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार), 354 (छेड़छाड़) और 506 (आपराधिक धमकी), पोस्को कानून और गोवा बाल अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। खेल मंत्री कीरेन रीजीजू ने सिलसिलेवार ट्वीट में गांगुली के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया था।


Download Android App
Download iOS App



