उद्योगपति गौतम अडाणी ने बृहस्पतिवार को मुंबई में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख शरद पवार के आवास पर उनसे मुलाकात की। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। यह मुलाकात पवार के हालिया बयान के बाद हुई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा अडाणी समूह पर लगाए गए आरोपों की संयुक्त संसदीय समिति से जांच कराने के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन उच्चतम न्यायालय की समिति जांच के लिए अधिक उपयोगी और प्रभावी होगी।
हिंडनबर्ग ने अडाणी ग्रुप पर लगाए थे ये आरोप
बता दें कि हिंडनबर्ग ने अरबपति अडाणी से संबंधित कंपनियों में स्टॉक हेरफेर और लेखा धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा अडाणी समूह पर लगाए गए आरोपों के बाद से ही उद्योगपति गौतम अडाणी देश के तमाम विपक्षी दलों के निशाने पर है। ऐसे में गौतम अडाणी और NCP चीफ शरद पवार की मुलाकात ने विपक्षी एकता पर बड़ा प्रश्नचिन्ह लगा दिया है।


Download Android App
Download iOS App



