पूर्व PM एच डी देवेगौड़ा और उनकी पत्नी कोरोना से संक्रमित, मोदी ने जल्द स्वस्थ होने की कामना की

Summary :

पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा ने बुधवार को खुद और पत्नी चेन्नम्मा के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी दी।

पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा ने बुधवार को खुद और पत्नी चेन्नम्मा के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी दी। जद (एस) के दिग्गज नेता ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘ मेरी पत्नी चेन्नम्मा और मैं कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। परिवार के अन्य सदस्य और हम पृथक-वास में रह रहे हैं।’’ 
उन्होंने कहा, ‘‘ मैं,पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए सभी लोगों से आग्रह करता हूं कि वे अपनी जांच कराएं । मेरा पार्टी के कार्यकर्ताओं और शुभेच्छुओं से आग्रह है कि घबराएं नहीं।” मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने पूर्व प्रधानमंत्री और उनकी पत्नी के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की। 
पीएम मोदी ने कोविड-19 से संक्रमित एच डी देवेगौड़ा और उनकी पत्नी के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। मोदी ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, ‘‘पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा से बात की और उनके व उनकी पत्नी के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’ देवेगौड़ा ने आज ट्वीट कर यह जानकारी दी कि वह और उनकी पत्नी चेन्‍नम्मा कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं और पृथक-वास में हैं। 

Desk Team