नई टिहरी : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत आगामी लोकसभा चुनाव 2019 में ईवीएम के साथ-साथ वी.वी.पैट का प्रयोग किया जायेगा। निर्वाचन के दौरान ईवीएम, वी.वी.पैट का प्रयोग कैसे किया जाये, इस सम्बन्ध में अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन किया गया।
एडीएम ने कार्यशाला में उपस्थित उपजिलाधिकारियों व तहसीलदारों को निर्देश दिये कि वे आगामी 22 से 25 दिसम्बर तक तहसील कार्यालयों में ईवीएम, वी.वी.पैट के सम्बन्ध में कार्यशालाओं का आयोजन कर बीएलओ, आशा, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों एव अधिकारियों, कर्मचारियों को प्रशिक्षण देंगे।
उन्होंने बताया कि जनपद में मतदाताओं को जागरुक करने के उद्देश्य से प्रत्येक बीएलओ 28 से 31 दिसम्बर तक विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनरों के माध्यम से प्रत्येक मतदेय स्थल, स्कूलों व कालेजों, ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में ईवीएम, वी.वी.पैट का प्रदर्शन करेंगे। प्रत्येक विधानसभा में दो मास्टर ट्रेनर टीमें बनायी गयी हैं जिसकी प्रत्येक टीम में 3-3 मास्टर ट्रेनर होंगे।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी चतर सिंह चौहान, फींचाराम चौहान, मुक्ता मिश्रा, अजयवीर सिंह, रविन्द्र कुमार ज्वांठा, मुख्य शिक्षाधिकारी दिनेश चन्द्र गौड, सहायक निर्वाचन अधिकारी अरूणेश पैन्यूली, समाज कल्याण अधिकारी अविनाश भदौरिया, तहसीलदार, मास्टर ट्रेनर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


Download Android App
Download iOS App



