‘अमानवीय’ और बिल्कुल गलत है ‘लिंचिंग’ : CM फडणवीस

Summary :

महाजनादेश यात्रा के दौरान लातूर में संवाददाताओं से बातचीत में फडणवीस ने यह भी कहा कि वह वैज्ञानिक समझ रखने वाले ‘हिन्दुत्ववादी’ व्यक्ति हैं।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने लिंचिंग (पीट-पीटकर हत्या) को ‘अमानवीय कृत’ बताते हुए ऐसा अपराध करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की रविवार को मांग की। ‘महाजनादेश यात्रा’ के दौरान लातूर में संवाददाताओं से बातचीत में फडणवीस ने यह भी कहा कि वह वैज्ञानिक समझ रखने वाले ‘हिन्दुत्ववादी’ व्यक्ति हैं। 
हाल के महीनों में देश में कई जगहों से भीड़ द्वारा पीट-पीट कर लोगों की हत्या किए जाने (मॉब लिंचिंग) की खबरें आयी हैं। एक सवाल के जवाब में फडणवीस ने कहा, ‘‘मॉब लिंचिंग अमानवीय और बिल्कुल गलत है। ऐसा करने वालों को अपनी गलती का दंड भुगतने के लिए तैयार रहना चाहिए। 

1 लाख से अधिक गोरखा लोग NRC से बाहर रह गए : ममता बनर्जी

लिंचिंग में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।’ जब एक संवाददाता ने फडणवीस से पूछा कि वह एक ‘हिन्दुत्ववादी’ पार्टी का प्रतिनिधित्व करते हैं, ऐसे में क्या वह अच्छी बारिश के लिए यज्ञ करने वालों को वित्तीय सहायता देने पर विचार कर रहे हैं, मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैं हिन्दुत्ववादी व्यक्ति हूं, लेकिन वैज्ञानिक विचारधारा वाला।’’ 

Desk Team