आज से पांच साल पहले आंध्र प्रदेश के विभाजन से उत्पन्न हुए अंतर्राज्यीय मुद्दों पर तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्रियों ने शुक्रवार को व्यापक स्तर पर बातचीत शुरू की। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव और उनके आंध्र प्रदेश के समकक्ष वाई. एस. जगनमोहन रेड्डी ने राव के आधिकारिक निवास प्रगति भवन में बातचीत की।
आंध्र प्रदेश में एक महीने पहले सरकार बनने के बाद से चंद्रशेखर राव और जगनमोहन रेड्डी आपस में कई बार मिल चुके हैं, लेकिन अंतर्राज्यीय मुद्दों को लेकर उन्होंने पहली बार एक-दूसरे से विस्तृत वार्तालाप कर रहे हैं। दोनों नेता पहले ही सभी बकाया मुद्दों को सौहार्दपूर्ण ढंग से हल करने और दोनों राज्यों के लोगों के कल्याण के लिए अच्छे पड़ोसी संबंध को बढ़ावा देने पर सहमति व्यक्त कर चुके हैं।
कृष्णा और गोदावारी नदियों के पानी को साझा करने को लेकर इस उच्चस्तरीय वार्ता में मुख्य रूप से बातचीत करने की उम्मीद है। इसके साथ ही दोनों के बीच कृष्णा नदी के पानी के बंटवारे के विवाद पर बात होने की संभावना है और गोदावरी के पानी को कृष्णा बेसिन में मोड़ने की बात पर भी चर्चा हो सकती है।


Download Android App
Download iOS App



