देहरादून : दून पुलिस ने मादक पदार्थ 320 ग्राम स्मैक के साथ एक अन्तर्राज्यीय गिरोह के एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अरुण मोहन जोशी के निर्देश पर नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के नेतृत्व में नशे के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए प्रेमनगर पुलिस को चैकिंग के दौरान धूलकोट सिघनीवाला तिराहा के पास एक व्यक्ति दिखायी दिया, जिसे रोकने का प्रयास किया गया, तो वह भागने लगा।
जिसे पुलिस टीम द्वारा आवश्यक बल प्रयोग कर मौके पर पकड़ लिया। जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने अपना नाम इकलास खान उर्फ मामा पुत्र स्व. बरखतुल्ला खान निवासी वार्ड न.-3 मोहल्ला नई बस्ती थाना सदर कैण्ट जिला बरेली उत्तर प्रदेश उम्र 40 वर्ष बताया। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ स्मैक 320 ग्राम अवैध बरामद हुई।
स्मैक बरामद होते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उसके विरुद्ध थाना प्रेमनगर मे अभियोग पंजीकृत कर लिया। अपने कार्यालय मे पत्रकारों से वार्ता करते हुये एसएसपी दून अरुण मोहन जोशी ने बताया की गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की तो उसने बताया की वह मूल रूप से बरेली का ही रहने वाला हैं।


Download Android App
Download iOS App



