ऋषिकेश : उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने विवेकाधीन कोष के चेक वितरण का 36 वां कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें 80 से अधिक जरूरतमंद लाभार्थियों को चार लाख से अधिक धन राशि के चेक वितरित किए गए। इस अवसर पर भारत सरकार की उज्जवला योजना के तहत 12 लाभार्थियों को उज्जवला गैस के निशुल्क कनेक्शन भी वितरित किए गए।
बैराज स्थित कैंप कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा है कि समाज के उपेक्षित वंचित एवं शोषित वर्ग को मुख्यधारा में जोड़ने के लिए एवं त्वरित आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए प्रयास किया जा रहा है। अग्रवाल ने कहा है कि जरूरतमंद व्यक्ति के लिए लाभ पहुंचाना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।
उन्होंने कहा है कि विधानसभा अध्यक्ष विवेकाधीन कोष सरकार की कोई योजना नहीं है बल्कि अध्यक्ष विधानसभा अपने विवेक के आधार पर जरूरतमंद लाभार्थियों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। अग्रवाल ने कहा कि यह लाभ सीधे उस व्यक्ति को मिल सके इसलिए इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
भारत सरकार द्वारा संचालित उज्जवला गैस योजना के तहत 12 लोगों को निशुल्क गैस के कनेक्शन वितरित किए गए। इस अवसर पर चेतन शर्मा, रजनीश शर्मा, सतपाल सैनी, संजीव चौहान ,सुमित पवार, वीरेंद्र रमोला, लाभार्थियों में ज्योति देवी, कमलेश्वरी, लाल बहादुर, कृपाल सिंह, बिल्ला देवी, बुरा देवी, मीरा देवी सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
– विक्रम सिंह


Download Android App
Download iOS App



