जगन मोहन रेड्डी की 6 महीने की एक मात्र उपलब्धि कर्ज लेना : चंद्रबाबू नायडू

Summary :

आंध्र प्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी की सरकार ने छह महीने का कार्यकाल शनिवार को पूरा कर लिया है। ऐसे में चंद्रबाबू नायडू ने आरोप लगाया कि इस सरकार की एक मात्र उपलब्धि कर्ज लेने का रिकॉर्ड बनाना है।

आंध्र प्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी की सरकार ने छह महीने का कार्यकाल शनिवार को पूरा कर लिया है। ऐसे में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने आरोप लगाया कि इस सरकार की एक मात्र उपलब्धि कर्ज लेने का रिकॉर्ड बनाना है। तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के अध्यक्ष का दावा है कि जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली सरकार ने बीते छह महीने में 25,000 करोड़ रुपये का कर्ज लिया है। 
नेता प्रतिपक्ष ने ट्वीट किया, “इसका अर्थ है कि सरकार ने प्रत्येक महीने 3500 करोड़ रुपये उधार लिए हैं, लेकिन विकास के नाम पर कोई काम नहीं हुआ है।” इसके साथ ही उन्होंने तेलुगू अखबार में छपी एक रिपोर्ट को भी पोस्ट किया है। उन्होंने कहा कि वाईएसआरसीपी सरकार जो खुद कर्ज ले रही है, वह उन पर कभी उधारी लेने का आरोप लगाती थी। 
उन्होंने कहा, “अगर आप शासन करने में असमर्थ हैं तो सलाह लीजिए, लेकिन लोगों पर कर्ज का बोझ न डालिए।” मई में सत्ता में आने के बाद वाईएसआरसीपी ने आरोप लगाया था कि चंद्रबाबू नायडू ने अपने पांच साल के शासन के दौरान राज्य को 2.58 लाख करोड़ रुपये के कर्ज में डूबा रखा है। 

Desk Team