हरिद्वार, संजय चौहान (पंजाब केसरी): श्रवण नाथ नगर निवासी बहुचर्चित झोलाछाप फर्जी डाक्टर भवानी शरण पर लगातार सरकारी विभाग कार्रवाई को अंजाम दे रहे हैं। पहले विद्युत तो अब जल संस्थाने एक बड़ी कार्रवाई की है। पानी का अवैध कनैक्शन पाये जाने पर पहले नोटिस की कार्रवाई की गयी थी, लेकिन जल विभाग में बकाया बिल जमा न कराने के बाद जेई अंजिली की टीम ने उसका अवैध पानी का कनैक्शन काट दिया है।
निरंजनी अखाड़े ने भी नोटिस भेजकर की कार्र
गौरतलब है कि विगत 25 दिनों पूर्व विद्युत विभाग बहुचर्चित झोलाछाप फर्जी डाक्टर भवानी शरण विश्नोई द्वारा करीब 40 हजार रूपये बकाया बिल जमा न कराने के चलते कनैक्शन काटा जा चुका है। वहीं इन सब कार्रवाईयों के बीच अखाड़ा ने भी पिछले कई सालों से किराया न जमा करने के चलते नोटिस की कार्रवाई की है। गौरतलब है कि गत दिनों पूर्व श्रवण नाथ नगर निवासी पड़ौस में रहने वाली महिला के साथ बार-बार लड़ाई झगड़ा करने एवं मोहल्ले के बच्चों को डराने धमकाने सहित थप्पड़ मारने के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए झोलाछाप फर्जी डाक्टर दम्पति का शांतिभंग करने पर पुलिस ने चालान किया था। वहीं, बहुचर्चित झोलाछाप फ़र्ज़ी डॉक्टर पूर्व में भी वरिष्ठ पत्रकार को घर में घुसकर जानलेवा हमला करने के मामले में जेल जा चुका है।


Download Android App
Download iOS App



