बाप नहीं हैवान है हैवान! अपनी पत्नी-बेटे और 3 माह की गर्भवती बेटी को काट डाला; Jamshedpur ट्रिपल मर्डर कांड से मचा हड़कंप

Summary :

Jamshedpur Triple Murder Case: झारखंड के जमशेदपुर से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। जहां टाटा स्टील के एक रिटायर्ड कर्मचारी की हैवानियत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। आरोपी ने अपनी पत्नी, बेटे और गर्भवती बेटी की निर्मम तरिके से हत्या की है. इस घटना से पूरे इलाके में डर का माहौल है. यह पूरी घटना सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के एग्रिको रोड नंबर-2 स्थित क्वार्टर संख्या एल5-13 की है, जहां आज सोमवार सुबह-सुबह एक घर से तीन शव मिलने पर हड़कंप मच गया। यह भी पढ़ें:  पूर्व डिप्लोमेट दीपक वोहरा ने लगाए ममता पर…

Jamshedpur Triple Murder Case: झारखंड के जमशेदपुर से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। जहां टाटा स्टील के एक रिटायर्ड कर्मचारी की हैवानियत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। आरोपी ने अपनी पत्नी, बेटे और गर्भवती बेटी की निर्मम तरिके से हत्या की है. इस घटना से पूरे इलाके में डर का माहौल है. यह पूरी घटना सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के एग्रिको रोड नंबर-2 स्थित क्वार्टर संख्या एल5-13 की है, जहां आज सोमवार सुबह-सुबह एक घर से तीन शव मिलने पर हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें:  पूर्व डिप्लोमेट दीपक वोहरा ने लगाए ममता पर देश तोड़ने के आरोप, कहा – युनुस सरकार में प्रधानमंत्री बनने की जताई थी इच्छा

Man kills family with axe: क्या है पूरा मामला? सभी लाशें खून से लथपथ थीं

Jamshedpur Triple Murder Case (CREDIT-SM)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोमवार की अहले सुबह जब पूरा मोहल्ला गहरी नींद में सो रहा था, तब इस फ्लैट के अंदर एक आपराधिक घटना को अंजाम दिया जा रहा था। किसी को भनक तक नहीं लगी कि बंद कमरे के अंदर खूनी खेल खेला जा रहा था। और आरोपी कोई और नहीं बल्कि मृतक के अपने ही निकले। जिसकी पहचान रविंद्र सिंह के तौर पर हुई है, जो महज एक माह पहले ही टाटा स्टील से सेवानिवृत्त (रिटायर्ड) हुए है। इस घटना की जानकारी मिलने पर सिदगोरा पुलिस घटनास्थल पर पहुँची और वहां जो देखा, उसे देखकर दंग रह गई। रूम में चारों तरफ खून ही खून दिख रहा था और तीनों शव खून से रंगे हुए थे।

Family dispute murder case, Pregnant woman killed Jharkhand: पुलिस कार्रवाई में क्या हुआ?

Family dispute murder case (CREDIT-SM)

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और टाटा स्टील प्लांट (TSP) की टीम दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची. पूरे घर को घेरकर जांच शुरू की. इतना ही नहीं फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और हत्या में इस्तेमाल हथियारों को अपने कब्जे में लिया. पुलिस को संदेह है कि शुरुआती जांच के आधार पर, इसमें कोई पारिवारिक विवाद शामिल है। हालांकि, पुलिस हर एंगल से इस आपराधिक मामले की जांच कर रही है. इस तिहरे हत्या कांड की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में घटनास्थल पहुंचे हुए हैं। इलाके में सनसनी फैली हुई है।

यह भी पढ़ें: ‘हिंदू लड़कियां हिजाब में और लड़के टोपी में आएंगे स्कूल’, Sambhal के सरकारी स्कूल में मजहबी क्लास चला रहे प्रिंसिपल; Yogi की पुलिस ने सिखाई सबक

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।