पूर्व डिप्लोमेट दीपक वोहरा ने लगाए ममता पर देश तोड़ने के आरोप, कहा – युनुस सरकार में प्रधानमंत्री बनने की जताई थी इच्छा

Summary :

Former Diplomat Deepak Vohra on Mamata Banerjee : 4 मई को बंगाल के चुनावी नतीजे घोषित हुए और राज्य में भाजपा की सरकार चुनी गई. राज्य में नए मुख्यमंत्री के रूप में सुवेंदु अधिकारी शपथ ले चुके हैं. इसी बीच ममता को लेकर पूर्व डिप्लोमेट दीपक अरोरा ने सनसनीखेज आरोप लगाए हैं. दीपक अरोरा ने अपने एक इंटरव्यू में ममता को देश तोड़ने व बांग्लादेश के साथ सांठगांठ करने के गंभीर आरोप लगाए हैं. बता दें यह पूरी बात दीपक अरोरा ने जर्नलिस्ट प्रकाश ललित के साथ दिए इंटरव्यू में कहे हैं. उनसे जब प्रकाश ललित ने सवाल किया कि…

Former Diplomat Deepak Vohra on Mamata Banerjee : 4 मई को बंगाल के चुनावी नतीजे घोषित हुए और राज्य में भाजपा की सरकार चुनी गई. राज्य में नए मुख्यमंत्री के रूप में सुवेंदु अधिकारी शपथ ले चुके हैं. इसी बीच ममता को लेकर पूर्व डिप्लोमेट दीपक अरोरा ने सनसनीखेज आरोप लगाए हैं. दीपक अरोरा ने अपने एक इंटरव्यू में ममता को देश तोड़ने व बांग्लादेश के साथ सांठगांठ करने के गंभीर आरोप लगाए हैं.

बता दें यह पूरी बात दीपक अरोरा ने जर्नलिस्ट प्रकाश ललित के साथ दिए इंटरव्यू में कहे हैं. उनसे जब प्रकाश ललित ने सवाल किया कि ‘बंगाल में बीजेपी के जीतने से पाकिस्तान और बांग्लादेश को परेशानी क्यों है, जबकि टीएमसी के होने या न होने से उन्हें कोई परेशानी नहीं है. ऐसा क्या बदल जाएगा बंगाल में जिससे सब परेशान हैं.’

इस पर दीपक अरोरा ने ममता बनर्जी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे बंगलादेश की प्रधानमंत्री बनने की इच्छा रख रही थीं, जिसमें उनकी लगातार युनुस कि अंतरिम सरकार से बातचीत चल रही थी.

क्या है इंटरव्यू में

Former Diplomat Deepak Vohra on Mamata Banerjee
Former Diplomat Deepak Vohra on Mamata Banerjee

लगभग साधे 3 मिनट की वायरल हो रही इस क्लिप में वे कह रहे हैं, “ये जो महिला (ममता बनर्जी) हैं, इसके बाहर जाने से परेशान क्यों हैं वो देश? मेरे बहुत सारे दोस्त हैं, शेख हसीना के समय इनमें से कई को देश से निकाल दिया गया है और दूसरे देशों में रह रहे हैं, वहीं कुछ और हैं रिटायर्ड जनरल. उनके अनुसार इस महिला (ममता बनर्जी) ने एक प्रोपोजल दिया, सही है कि नहीं मुझे नहीं पता, इसने प्रोपोजल दिया था कि बांग्लादेश और बंगाल जुड़ जाए. भाषा एक ही है, रविन्द्र नाथ टैगोर को आप भी जानते हैं, काजी नजरुल इस्लाम को हम भी मानते हैं.

दीपक वोहरा ने आगे देश को तोड़ने का आरोप लगाते हुए, “आप (बंगलादेश) इस्लामिक रिपब्लिक रहिए कोई बात नहीं पर दुनिया को दिखाने के लिए आप सेक्युलर हैं आपका कोई व्यक्ति राष्ट्रपति बनेगा, मैं प्रधानमंत्री बनूंगी.”

बता दें, दीपक वोहरा ने यह बात अपने बांग्लादेश के उन मित्रों के हवाले से कही जिन्हें देश निकाला दिया गया है या वे रिटायर्ड होकर विदेशों में रह रहे हैं. इसे लेकर उन्होंने पहले ही अपनी सफाई पेश की.

कम्बाइन सरकार चलाने की इच्छा का आरोप

Former Diplomat Deepak Vohra on Mamata Banerjee
Former Diplomat Deepak Vohra on Mamata Banerjee

आगे जब प्रकाश पूछते हैं कि, ‘आपके सोर्सेस जो बांग्लादेश में बैठे हैं उनका कहना है कि मोहम्मद युनुस सरकार भारत की फॉर्मर CM ममता बनर्जी ने यह कहा कि हम एक हो जाते हैं.’ इस पर बात काटते हुए दीपक वोहरा ने अपनी बात जारी रखते हुए ममता पर आरोप लगाया, “हम (ममता के हवाले से) लोग कम्बाइन कर लेते हैं, हम बहुत शक्तिशाली देश हैं, हमारे पास ये हैं, वो हैं, फौज है, इंडस्ट्री है, नदी का पानी जितना चाहिए मिलेगा. कोई रोक नहीं सकेगा, बस मुझे प्रधानमंत्री बनना है. और आप सारी दुनिया को कहिए आप सेक्युलर हैं.”

उन्होंने आगे कहा, कि मोहम्मद युनुस ने अपने कुछ लोगों से इस प्लान के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा इससे देश ख़त्म हो जाएगा. तो यह आईडिया आगे नहीं बढ़ाया गया. जबकि जमात वाले किसी ने कहा है कि अब बंगाल आजादी डिक्लेमर कर दे, हम लड़ेंगे आपके साथ.’

पूर्व डिप्लोमेट दीपक वोहरा के यह आरोप बेहद गंभीर माने जा रहे हैं. इन आरोपों के अनुसार इसे देश को तोड़ने व अस्थिर करने के रूप में समझा जा सकता है. इसे राष्ट्रीय सुरक्षा के रूप में खतरा माना जा सकता है. हालांकि देखना होगा कि केंद्र सरकार इस पर अपना क्या आधिकारिक रुख सामने रखता है.

कौन है दीपक वोहरा

दीपक वोहरा भारतीय विदेश सेवा (IFS) के रिटायर्ड राजनयिक हैं. उन्होंने अर्मेनिया, पोलैंड और सूडान में भारत के राजदूत के रूप में सेवा दी है. इसके अलावा, उन्होंने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री P. V. Narasimha Rao के तकनीकी सलाहकार के तौर पर भी काम किया था.

यह भी पढ़ें – Suvendu Adhikari के PA मर्डर केस में एक्शन तेज, यूपी से दबोचे गए 3 संदिग्ध आरोपी

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।