Apara Ekadashi 2026 ke Upay: बस 1 व्रत से मिलेगा कुंभ और केदारनाथ दर्शन जैसा पुण्य! जानें उपाय, पूजा नियम और व्रत कथा

Summary :

Apara Ekadashi 2026 ke Upay: ज्येष्ठ महीने के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को अपरा एकादशी कहते हैं। हिंदू धर्म में इसका खास महत्व है। इसे ‘अचला’ या ‘जल पीड़ा’ एकादशी भी कहते हैं। मान्यता है कि इस व्रत को रखने से जीवन में सुख, धन और खुशहाली आती है। शास्त्रों के अनुसार, जो पुण्य कार्तिक महीने के स्नान, गंगा किनारे पिंडदान, या कुंभ मेले में केदारनाथ के दर्शन से मिलता है, वही पुण्य इस एक व्रत को रखने से मिल जाता है। इस साल अपरा एकादशी का व्रत 13 मई 2026 को रखा जाएगा। मान्यता है कि इस दिन कुछ विशेष उपाय…

Apara Ekadashi 2026 ke Upay: ज्येष्ठ महीने के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को अपरा एकादशी कहते हैं। हिंदू धर्म में इसका खास महत्व है। इसे ‘अचला’ या ‘जल पीड़ा’ एकादशी भी कहते हैं। मान्यता है कि इस व्रत को रखने से जीवन में सुख, धन और खुशहाली आती है। शास्त्रों के अनुसार, जो पुण्य कार्तिक महीने के स्नान, गंगा किनारे पिंडदान, या कुंभ मेले में केदारनाथ के दर्शन से मिलता है, वही पुण्य इस एक व्रत को रखने से मिल जाता है। इस साल अपरा एकादशी का व्रत 13 मई 2026 को रखा जाएगा। मान्यता है कि इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से जीवन में आ रहे सभी तरह के संकट कट जाते हैं, पितृ दोष से मुक्ति मिलती है और सुख-समृद्धि आती है। आइए जानें इस दिन Apara Ekadashi ke Din Kya Kare Kya na Kare, साथ में अपरा एकादशी व्रत कथा भी पढ़ें।

Apara Ekadashi 2026 ke Upay: अपरा एकादशी के महा-उपाय

Apara Ekadashi 2026 ke Upay
Apara Ekadashi 2026 ke Upay (AI Generated)

1. आर्थिक समृद्धि और बरकत के लिए

आर्थिक स्थिति को मजबूत करना चाहते हैं और घर में सुख-समृद्धि लाना चाहते हैं, तो अपरा एकादशी पर पूजा के समय हल्दी की सात गांठों को एक पीले कपड़े में बांधकर पोटली बना लें। इसे भगवान विष्णु के चरणों में अर्पित कर धूप-दीप दिखाएं, और फिर इस अभिमंत्रित पोटली को अपनी तिजोरी या धन रखने वाली जगह पर सुरक्षित रख दें।

2. कर्ज के बोझ से छुटकारा के लिए

लंबे समय से चले आ रहे कर्ज से मुक्ति के लिए अपरा एकादशी के दिन स्नान के बाद पीपल के पेड़ की ग्यारह बार परिक्रमा करें। परिक्रमा करते समय वृक्ष पर कच्चा सूत लपेटें और अंत में जड़ में जल अर्पित करें। इसके बाद भगवान विष्णु से कर्ज मुक्ति की प्रार्थना करें। माना जाता है कि इस विधि से आर्थिक बाधाएं शीघ्र दूर होती हैं।

3. फंसा हुआ धन वापस पाने के लिए

अगर आपका पैसा कहीं अटका हुआ है, तो अपरा एकादशी पर श्री हरि की पूजा के बाद शमी के पौधे की आराधना करें। एक आटे का दीपक बनाएं, उसमें कपूर और थोड़ी हल्दी डालकर प्रज्वलित करें। इस उपाय से न केवल रुका हुआ धन मिलने की संभावना बढ़ती है, बल्कि कुंडली के ग्रह-नक्षत्र भी आपके अनुकूल होने लगते हैं।

4. वैवाहिक जीवन में प्रेम और मधुरता के लिए

पति-पत्नी के बीच अनबन को दूर करने और रिश्तों में मिठास घोलने के लिए अपरा एकादशी पर केले के पेड़ की पूजा करें। भगवान विष्णु को केसर मिश्रित दूध का भोग लगाएं। साथ ही, एक जटा वाले नारियल को पीले कपड़े में लपेटकर कलावा से बांधें और उसे किसी विष्णु मंदिर में दान कर आएं।

5. समस्त मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए

अपनी विशेष इच्छाओं को पूरा करने के लिए अपरा एकादशी पर भगवान विष्णु को तुलसी दल (पत्ता) डालकर सात्विक भोग लगाएं। पूजा के दौरान मन ही मन “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः” मंत्र का जाप करते रहें। संध्याकाल में तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाएं। इससे न केवल मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं, बल्कि परिवार के सदस्यों की उन्नति भी होती है।

6. विवाह में आने वाली रुकावटें दूर करने के लिए

शादी-ब्याह में आ रही बाधाओं के निवारण के लिए अपरा एकादशी पर लक्ष्मी-नारायण की पूजा करें। उन्हें हल्दी की दो साबुत गांठें चढ़ाएं और “ॐ केशवाय नमः” मंत्र की एक माला (108 बार) का जाप करें। ऐसी मान्यता है कि इससे विवाह के योग शीघ्र बनते हैं और अच्छे रिश्ते आने लगते हैं।

7. पितृ दोष के प्रभाव को कम करने के लिए

पितरों का आशीर्वाद प्राप्त करने और पितृ दोष से शांति के लिए अपरा एकादशी के दिन स्नान के जल में थोड़ा गंगाजल मिलाकर स्नान करें। इस पावन तिथि पर अपने पूर्वजों के निमित्त तर्पण करें और उनके नाम से अन्न या वस्त्र का दान करें, जिससे पितृ प्रसन्न होकर सुख-शांति का आशीर्वाद देते हैं।

अपरा एकादशी पर क्या करें

Apara Ekadashi 2026 ke Upay
Apara Ekadashi 2026 ke Upay (AI Generated)
  • सुबह जल्दी स्नान करें और व्रत का संकल्प लें।
  • पूजा के समय पीले रंग के कपड़े धारण करें।
  • इस दिन भगवान विष्णु को पीले फल और फूल चढ़ाना शुभ माना जाता है।
  • गर्मी का मौसम होने के कारण पानी, छाता, चप्पल या मिट्टी के मटके का दान जरूर करें।
  • पूरे दिन सबके साथ शांत व्यवहार रखें और किसी का दिल न दुखाएं।
  • भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें और शाम को तुलसी के पास घी का दीपक जलाएं।
  • इस दिन रात को जागकर भगवान के भजन या कथा सुनना बहुत शुभ माना जाता है।

अपरा एकादशी पर क्या न करें

  • लहसुन, प्याज या तामसिक भोजन का सेवन न करें।
  • दूसरों की बुराई करने या मन में नफरत लाने से बचें।
  • कांसे के बर्तन में खाना खाने और शहद के इस्तेमाल से परहेज करें।
  • व्रत का पूरा लाभ पाने के लिए इस दिन चावल का सेवन बिल्कुल न करें।
  • किसी भी तरह के झगड़े, बहस या कड़वे शब्दों का इस्तेमाल न करें।
  • इस दिन नाखून काटना, बाल कटवाना या दाढ़ी बनाना सही नहीं माना जाता।
  • दिन में सोने के बजाय अपना समय भगवान विष्णु की भक्ति और ध्यान में लगाएं।

Apara Ekadashi ki Vrat Katha: अपरा एकादशी व्रत कथा

Apara Ekadashi 2026 ke Upay
Apara Ekadashi 2026 ke Upay (AI Generated)

प्राचीन काल में महीध्वज नाम के एक अत्यंत धर्मात्मा और न्यायप्रिय राजा राज्य करते थे। उनके स्वभाव के विपरीत, उनका छोटा भाई वज्रध्वज अत्यंत क्रूर, पापी और अधर्मी था। वज्रध्वज के मन में अपने बड़े भाई के प्रति इतनी घृणा थी कि वह उनके वध के अवसर खोजने लगा। एक रात्रि अवसर पाकर उस अधर्मी भाई ने राजा महीध्वज की निर्दयता से हत्या कर दी और उनके शव को ले जाकर जंगल में एक पीपल के वृक्ष के नीचे दबा दिया।

अकाल मृत्यु और अधूरे संस्कारों के कारण राजा की आत्मा भटकने लगी और वे उसी पीपल के वृक्ष पर प्रेत के रूप में रहने लगे। प्रेत योनि में होने के कारण वे उस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को परेशान करते और क्षेत्र में उत्पात मचाते थे। एक दिन धौम्य ऋषि उस वन मार्ग से गुजर रहे थे, तभी उनकी दृष्टि उस अशांत प्रेत पर पड़ी। ऋषि ने अपनी तपोशक्ति और अंतर्दृष्टि से तुरंत पहचान लिया कि यह प्रेत पूर्व जन्म में धर्मात्मा राजा महीध्वज था और उसकी ऐसी दुर्गति उसके छोटे भाई के पाप कर्मों के कारण हुई है।

दयालु ऋषि ने उस प्रेत को वृक्ष से नीचे उतारा और उसे परलोक विद्या का उपदेश दिया ताकि वह मोह और क्लेश से मुक्त हो सके। राजा को उस कष्टकारी योनि से मुक्ति दिलाने के लिए ऋषि ने स्वयं ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अपरा एकादशी का व्रत पूर्ण विधि-विधान से रखा। द्वादशी के दिन व्रत का समापन करते हुए ऋषि ने अपने व्रत का समस्त पुण्य उस प्रेत को दान कर दिया।

ऋषि के इस पुण्य दान के प्रभाव से राजा महीध्वज तत्काल प्रेत योनि के बंधनों से मुक्त हो गए। उन्होंने दिव्य स्वरूप धारण किया और ऋषि धौम्य के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए स्वर्ग लोक की ओर प्रस्थान किया। ऐसा माना जाता है कि जो भी व्यक्ति इस अपरा एकादशी की कथा का श्रवण या पठन करता है, उसे अपने ज्ञात-अज्ञात सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है और वह सुख-समृद्धि को प्राप्त करता है।

इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक ग्रंथियों, कहानियों या मान्यताओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।