प्रसिद्ध गीतकार और कवि जावेद अख्तर ने अभिनेता कंगना रनौत द्वारा दायर एक शिकायत के जवाब में अंधेरी मजिस्ट्रेट अदालत द्वारा जारी किए गए समन को चुनौती देते हुए मुंबई सत्र न्यायालय का रुख किया। मजिस्ट्रेट अदालत ने कंगना की शिकायत पर आईपीसी की धारा 506 और 509 आपराधिक धमकी और महिला की गरिमा का अपमान के तहत अख्तर को समन जारी किया।
जानिए पूरा मामला
अंधेरी मजिस्ट्रेट अदालत ने अख्तर को 5 अगस्त को पेश होने के लिए निर्देश दिया है। हालाँकि, मामला अब सत्र अदालत में है, जो 8 अगस्त को उनकी याचिका पर सुनवाई करेगा। वकील जय भारद्वाज के माध्यम से अख्तर द्वारा दायर याचिका में कहा गया है कि मजिस्ट्रेट जल्दबाजी में फैसला सुनाया, कंगना द्वारा दायर की गई शिकायत मार्च 2016 में अख्तर के साथ एक बैठक से संबंधित है, जिसके दौरान कंगना ने कथित तौर पर उन्हें सार्वजनिक रूप से अभिनेता ऋतिक रोशन के खिलाफ न बोलने की सलाह दी थी।


Download Android App
Download iOS App



