फिर पोस्टपोन हुआ ‘ओएमजी 2’ का ट्रेलर, Akshay Kumar ने बताई ये बड़ी वजह

Summary :

बॉलीवुड के खिलाडी कुमार अक्षय कुमार इस वक़्त खूब चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल अक्सह्य कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ओएमजी 2’ आए दिन नए-नए मुश्किलों में फस्ती हुई दिख रही हैं। दरअसल ‘ओएमजी 2’ को लेकर रोज एक नयी खबर सुनने को मिलती रहती हैं। बीते दिन लम्बे संघर्ष के बाद फिल्म को सेंसर बार्ड की तरफ से पास कर दिया गया।

बॉलीवुड के खिलाडी कुमार अक्षय कुमार इस वक़्त खूब चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल अक्सह्य कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ओएमजी 2’ आए दिन नए-नए मुश्किलों में फस्ती हुई दिख रही हैं। दरअसल ‘ओएमजी 2’ को लेकर रोज एक नयी खबर सुनने को मिलती रहती हैं। बीते दिन लम्बे संघर्ष के बाद फिल्म को सेंसर बार्ड की तरफ से पास कर दिया गया। 
सेंसर बोर्ड ने फिल्म ‘ओह माय गॉड-2’ को ‘A’ सर्टिफिकेट देने का प्रस्ताव मेकर्स के सामने रखा हैं। दरअसल फिल्म में 20 से ज्यादा बदलावों और कट्स के साथ सेंसर बोर्ड ने फिल्म को ‘A’ सर्टिफिकेट देने का फैसला लिया हैं। ऐसे में कल इस खबर के सामने आने के बाद फैंस काफी ज्यादा खुश हो उठे थे। साथ ही आज फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने वाला था। 
लेकिन अब उड़ती-उड़ती खबर ये सामने आ रही हैं की फिल्म के ट्रेलर को पोस्टपोन कर दिया गया हैं। और इसके पीछे की वजह अब खुद अक्षय कुमार ने ट्वीट कर फैंस को बताया हैं। दरअसल फिल्म इंडस्ट्री आज शोक में डूबी हुई है। जाने माने आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने सुसाइड कर मौत को गले लगा लिया है। बता दें कि नितिन ‘जोधा अकबर’ और ‘लगान’ जैसे फिल्मों में काम किया था। अब नितिन देसाई की मौत के बाद से दुखी होकर अक्षय कुमार ने ‘ओएमजी 2’ के ट्रेलर को पोस्टपोन कर दिया है। इस बात की जानकारी खुद अक्षय ने एक ट्वीट के जरिए दी है। 
एक्टर अक्षय कुमार ने लिखा, “नितिन देसाई के निधन के बारे में जानकर अविश्वसनीय दुख हुआ। वह प्रोडक्शन डिजाइन के दिग्गज थे और हमारे सिनेमा जगत का एक बड़ा हिस्सा थे। उन्होंने मेरी कई फिल्मों में काम किया, यह बहुत बड़ी क्षति है।’ सम्मान के तौर पर हम आज ओएमजी 2 का ट्रेलर रिलीज नहीं कर रहे हैं। कल सुबह 11 बजे फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। ओम शांति।” 
 वही अब अक्षय कुमार के इस फैसले का फैंस काफी ज्यादा सम्मान करते दिख रहे हैं। साथ ही कमेंट सेक्शन में अक्षय के इस कदम की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। बता दे की अक्षय कुमार की ये मोस्ट अवेटेड फिल्म 11 अगस्त को परदे पर रिलीज होने जा रही हैं। ऐसे में फैंस इस फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

Desk Team