झारखंड में चतरा जिले के इटखोरी थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक पेट्रोल पंप पर हमला कर 51 हजार रुपये लूट लिए हैं। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि इटखोरी-हजारीबाग मुख्य सड़क पर करनी के समीप एसएल पेट्रोल पंप पर कल देर रात एक साथ दो बाइक सवार चार लोग पेट्रोल लेने के बहाने पंप पर आये और बाइक में पेट्रोल डालने को कहा।

नोजल मैन मोटरसाइकिल में पेट्रोल डाला ही रहा था कि उसी बीच बाकी के लुटेरे पंप के अंदर घुस गए और मैनेजर को हथियार का भय दिखाकर काउंटर में रखे 51 हजार रुपये लूटकर हजारीबाग की ओर फरार हो गए। सूत्रों ने बताया कि पंप संचालक ने लूट की सूचना इटखोरी थाना को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सचिन दास दल बल के साथ मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गए हैं।


Download Android App
Download iOS App



