खुला ‘राज’, युवराज सिंह के बल्‍ले से खेल रहे हैं शुभमन गिल!

Summary :

आईपीएल के 8वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराया और इस जीत के हीरो रहे शुभमन गिल जिन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 62 गेंदों पर नाबाद 70

आईपीएल के 8वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराया और इस जीत के हीरो रहे शुभमन गिल जिन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 62 गेंदों पर नाबाद 70 रन बनाए और कोलकाता नाइट राइडर्स को आराम से जीत दिला दी। इस जीत के बाद कहा जा रहा है की शुभमन गिल पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह के बल्‍ले से खेल रहे थे दरअसल सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शुभमन गिल के शानदार प्रदर्शन के बाद युवराज सिंह ने सोशल मीडिया पर उनसे बल्‍ले को लेकर एक सवाल किया।
 
युवराज ने गिल की तस्‍वीर शेयर करते हुए कहा कि मिस्‍टर गिल अच्छा बल्‍ला है। यह किसका है, इस सवाल पर गिल ने मजेदार जवाब देते हुए कहा कि आप बताए पाजी। गिल के इस जवाब से माना जा रहा  है कि वह जिस बल्‍ले से खेल रहे हैं, वह युवराज का है। 

Desk Team