आईपीएल 2020 में अब नहीं होगी सुरेश रैना की वापसी, टीम ने हटा दिया है नाम!

Summary :

चेन्नई सुपर किंग्स की वेबसाइट पर से सुरेश रैना का नाम हटा दिया गया है। टीम के सेक्शन सभी खिलाड़ियों का नाम हैं लेकिन वहां रैना का नाम गायब है

आईपीएल 2020 सबके लिए भले ही अच्छा हो लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स की बात करे तो ये साल उनके और उनके  फैंस के लिए बिलकुल अच्छा नहीं है। पहले चेन्नई सुपर किंग्स में खिलाड़ियो का कोरोना पॉजिटिव होना उसके बाद सुरेश रैना का भारत वापसी आना फिर अंबाती रायडू का चोटिल होना इन सबके कारण चेन्नई सुपर किंग्स को एक के बाद एक झटके लगे हैं।
 इन सबके बाद चेन्नई सुपर किंग्स और उनके फैंस के लिए एक और बुरी खबर आ रही हैं दरअसल रैना के वापस आने के बाद से ही उनकी टीम में वापसी को लेकर चर्चा चल रही थी खुद सुरेश रैना ने कहा था कि वह कभी भी वापसी कर सकते हैं हालांकि अब नहीं लगता कि टीम में वह वापस शामिल होने वाले हैं। 
चेन्नई सुपर किंग्स की वेबसाइट पर से सुरेश रैना का नाम हटा दिया गया है। टीम के सेक्शन सभी खिलाड़ियों का नाम हैं लेकिन वहां रैना का नाम गायब है इससे यह तो तय हो गया कि रैना इस सीजन में वापसी नहीं करने वाले हैं। शुक्रवार को चेन्नई की लगातार दूसरी हार के बाद सोशल मीडिया पर फैंस रैना की वापसी की मांग कर रहे थे। 

Desk Team