झारखंड के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने शुक्रवार को दावा किया कि उनके कार्यकर्ताओं ने देश भर में कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन के दौरान पूरे राज्य में 27 लाख जरूरतमंद परिवारों तक पिछले ढाई महीने में ‘मोदी राशन’ किट पहुंचाई, जिसमें एक सप्ताह की भोजन सामग्री शामिल थी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा के हजारों कार्यकर्ताओं ने 27 लाख गरीबों के घर तक मोदी राशन एवं मोदी आहार मुहैया कराया। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रदेश भाजपा मोदी सरकार की उपलब्धियों और कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिय व्यक्तिगत संपर्क और सोशल मीडिया का पूरा उपयोग करेगी। प्रकाश ने कहा कि राज्य के 81 विधानसभा क्षेत्रों में 162 वर्चुअल रैलियां होंगी।


Download Android App
Download iOS App



