31 मई को जारी होगा झारखंड बोर्ड इंटर साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट

Summary :

झारखंड बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट की घोषणा कल

झारखंड एकेडमिक काउंसिल 31 मई को इंटर साइंस और कॉमर्स का परिणाम जारी करेगा। छात्र इसे आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। कला संकाय का रिजल्ट एक हफ्ते बाद आने की संभावना है। डिजिलॉकर से भी रिजल्ट प्राप्त किया जा सकता है।

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की 12वीं विज्ञान और वाणिज्य संकाय का परीक्षा परिणाम 31 मई, शनिवार को दिन 11.30 बजे जारी किया जाएगा। यह जानकारी काउंसिल के अध्यक्ष नटवा हांसदा ने दी। राज्य के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री रामदास सोरेन रांची के नामकुम स्थित काउंसिल मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान परिणाम जारी करेंगे।

उन्होंने बताया कि कला संकाय का परीक्षाफल एक हफ्ते बाद जारी किए जाने की संभावना है। परिणाम जारी होने के एक घंटे बाद छात्र इसे झारखंड एकेडमिक काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट जेएसी डॉट झारखंड डॉट जीओवी डॉट इन और जेएसीरिजल्ट्स डॉट कॉम पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। छात्र डिजिलॉकर डॉट जीओवी डॉट इन पर भी अपना रिजल्ट हासिल कर सकते हैं।

झारखंड बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट की घोषणा कल

झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने इंटर की परीक्षाएं 11 फरवरी से 4 मार्च तक आयोजित की थी। इन परीक्षाओं में साढ़े तीन लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। बताया गया कि वेबसाइट्स पर रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि का विवरण डालते ही रिजल्ट का पेज खुल जाएगा। छात्र चाहें तो इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।परीक्षा परिणाम के मूल अंकपत्र जारी किए जाने तक इसके आधार पर छात्र आगे की कक्षाओं में दाखिले या किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

काउंसिल की ओर से बताया गया है कि डिजिलॉकर पर उपलब्ध रिजल्ट पाने के लिए छात्रों को पहले डिजिलॉकर डॉट जीओवी डॉट इन पर जाकर या इसका मोबाइल ऐप डाउनलोड करके रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन के लिए मोबाइल और आधार नंबर की जरूरत होगी। इसके बाद छात्रों को इश्यूड डॉक्यूमेंट्स सेक्शन में जाकर झारखंड एकेडमिक काउंसिल का विकल्प चुनना होगा। यहां रोल नंबर और पासिंग ईयर से संबंधित विवरण डालते ही स्क्रीन पर डिजिटल मार्क्सशीट उपलब्ध हो जाएगी। इंटरनेट का नेटवर्क न उपलब्ध होने की स्थिति में छात्र एसएमएस के जरिए भी रिजल्ट और अंकों की जानकारी ले सकते हैं। इसके लिए फॉर्मेट काउंसिल की ओर से शुक्रवार शाम या शनिवार सुबह जारी किया जाएगा।

यौन उत्पीड़न आरोपों में Russel Brand ने निर्दोषता का किया दावा

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.