झारखंड मंत्रिमंडल ने राज्य के प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के लिए सहायक शिक्षकों के करीब 50,000 पद सृजित करने की बुधवार को मंजूरी दी।
मंत्रिमंडल ने डिग्री कॉलेजों में 87 अध्यापक पद तथा नवनिर्मित 134 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में चिकित्सा अधिकारियों एवं पैरामेडिकल कर्मियों के 1,990 पद सृजित करने को भी मंजूरी दी।
कैबिनेट सचिव वंदना डी ने संवाददाताओं से कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में ये फैसले लिए गए।


Download Android App
Download iOS App



