नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे और यमुना सिटी तक संपर्क को लेकर कई प्रस्तावों को मंजूरी - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे और यमुना सिटी तक संपर्क को लेकर कई प्रस्तावों को मंजूरी

यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी की 74वीं बोर्ड बैठक बुधवार को हुई जिसमें जेवर में बनाए जा रहे नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे और यमुना सिटी तक संपर्क को लेकर कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी की 74वीं बोर्ड बैठक बुधवार को हुई जिसमें जेवर में बनाए जा रहे नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे और यमुना सिटी तक संपर्क को लेकर कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।
यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ.अरुणवीर सिंह ने बताया कि यमुना सिटी के सेक्टर-21 में फिल्म सिटी से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक पॉड टैक्सी का संचालन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस परियोजना की रूपरेखा (डीपीआर) बुधवार को बोर्ड के सामने पेश की गई, जिसके मुताबिक यह पीआरटी कोरिडोर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से शुरू होकर सेक्टर-29 तक जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस कोरिडोर की कुल लंबाई 14.6 किलोमीटर होगी। इस पर 12 स्टेशन बनाए जाएंगे। परियोजना की कुल लागत 641.53 करोड़ रुपए होगी।
उन्होंने बताया कि डीपीआर को प्राधिकरण के बोर्ड ने मंजूरी दे दी है और अब इसे उत्तर प्रदेश सरकार के पास भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − eleven =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।