झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग के तत्कालीन अध्यक्ष अरविंद कुमार, झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग के सदस्य (अभियंत्रण) आर. एन. सिंह और मेसर्स बिहार फाउण्डरी एण्ड कास्टींग लि० के प्रोपराइटर गौरव बुधिया के खिलाफ 25 हजारा करोड़ रुपये की सरकारी राशि में कथित अनियमितता करने के आरोप में निगरानी विभाग द्वारा जांच का आदेश दिया है।
राज्य सरकार द्वारा मंगलवार देर शाम जारी विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री सोरेन ने उक्त जांच के आदेश दिए हैं।विज्ञप्ति के मुताबिक, ‘‘अरविन्द प्रसाद और गौरव बुधिया के विरूद्ध पच्चीस हजार करोड़ रुपए की सरकारी राशि की अनियमितता करने का आरोप है।’’उसमें आर. एन. सिंह पर लगे आरोपों का जिक्र नहीं है।


Download Android App
Download iOS App



