झारखंड भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने राज्यसभा के लिए शुक्रवार को अपना नामांकनपत्र दाखिल किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी समेत पार्टी के कई दिग्गज नेता मौजूद थे।
दीपक ने अपने करियर की शुरुआत अखिल भारती विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से की थी। वर्ष 2000 में जब बिहार से अलग होकर झारखंड राज्य बना तो मुख्यमंत्री बाबूलाल के कार्यकाल में दीपक झारखंड स्टेट मिनिरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के चेयरमैन बनाए गए।
जब बाबूलाल ने भाजपा छोड़ी और झाविमो बनाया तो दीपक प्रकाश भी उनके साथ चले गए थे। हालांकि, प्रकाश जल्द ही भाजपा में वापस आ गए।
भाजपा की पिछली कमेटी में दीपक प्रकाश प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर रह चुके हैं। माना जाता है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और बाबूलाल मरांडी से इनकी अच्छी बनती है। शायद इसी समीकरण की वजह से दीपक प्रकाश अन्य टिकटार्थियों पर भारी पड़े।


Download Android App
Download iOS App



