झारखंड के शिक्षा मंत्री एवं सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता जगरनाथ महतो आज कोरोना संक्रमित पाये जाने के बाद यहां इलाज के लिए राजेन्द्र आयुर्विग्यान संस्थान (रिम्स) में भर्ती हुए हैं। मंत्री ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी ।
मंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘प्रिय साथियों, कोरोना जाँच की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है और इसके इलाज के लिये मैं रिम्स में भर्ती हुआ हूँ।’’ महतो ने आगे लिखा है, ‘‘पिछले दिनों जो भी साथी एवं परिचित मेरे संपर्क में आए थे, उनसे अपील है कि वे सब अपना कोरोना जाँच अवश्य करवा लें।’’

इससे पहले आज ही सुबह अपने पहले ट्वीट में जगरनाथ महतो ने कहा था, ‘‘प्रिय साथियों, विगत कुछ दिनों की व्यस्तता के कारण,थोड़ा अस्वस्थ हूँ। उपचार के लिये रिम्स जा रहा हूँ। इसके वजह से आज के सभी कार्यक्रम को स्थगित करना पड़ रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आप सभी को हुई असुविधा के लिए खेद है।’’


Download Android App
Download iOS App



