झारखंड की राजधानी रांची में मंगलावर को आसमानी बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, मांडर थाना क्षेत्र में खेत में काम करने के दौरान 8 किसानों पर बिजली गिरी, जिसमें 4 की मौत हो गई, जबकि बाकी गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को इलाज के लिए मांडर रेफरल अस्पताल ले जाया गया। इनमें से दो को गंभीर हालत में रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया है।
दरअसल, मांडर थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में मंगलवार दोपहर आकाशीय बिजली की घटना में करीब आठ लोग झुलस गये। इन सभी को मांडर स्थित रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने बसकी गांव निवासी नीरज उरांव (36 ), कैम्बो गांव निवासी सलमून एक्का ( 22 ) और रातू तिलता के रहने वाले राजेश उरांव (20 ) को मृत घोषित कर दिया जबकि कैम्बो के अभिनाश लोहरा ( 16 ), लक्षण उरांव ( 22 ), धनिया उराईन ( 45 ) और रोशनी तिग्गा गंभीर रूप से झुलसे हैं। दूसरी ओर मुड़मा मसमनो गांव में भी आकाशीय बिजली गिरने से किशुन गोप (50 ) नामक व्यक्ति घायल हो गया।
मंगलवार लगभग शाम चार बजे सभी लोग खेत में रोपा रोपने गए थे। इसी बीच जोरदार बारिश के साथ आकाशीय बिजली की घटना हुई। बताया जाता है कि रातू तिलता निवासी राजेश उरांव का ससुराल कैम्बो गांव के बिरसा उरांव में घर है। वह तिलता से रोपा रोपने के लिए अपने ससुराल आया था लेकिन उनकी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। इस घटना के बाद कैम्बो और बसकी गांव में मातम छाया है।


Download Android App
Download iOS App



